फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra will reach Pathankot on the evening of January 18

Bharat Jodo Yatra: आज शाम को पठानकोट पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, 19 को रैली करेंगे राहुल गांधी

Tue, 17 Jan 2023 11:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Jan 2023 11:26 PM IST
सार

18 नवंबर की शाम सात बजे के करीब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पठानकोट पहुंच जाएगी। शहर की शाह कालोनी स्थित ग्राउंड में उनके टेंट लगेंगे। 19 जनवरी की सुबह सात बजे के बाद धीरे-धीरे कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता एक-एक कर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will reach Pathankot on the evening of January 18
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पठानकोट में वैसे तो 18 जनवरी की देर शाम पहुंचेगी लेकिन उनकी रैली 19 नवंबर को सरना में होगी। रैली की तैयारियों से पहले की बात करें तो पूरा शहर होर्डिंग से सजा है। रैली स्थल पर 80 फुट का एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। मंच पर करीब 250 नेताओं के बैठक ने की व्यवस्था है। 

विज्ञापन


रैली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वहीं अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पार्टी के जिला प्रधान, पूर्व विधायक अमित विज, जोगिंद्र पाल समेत पार्टी के पदाधिकारी रैली में पहुंचने का न्योता लोगों को दे रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष विज व मेयर पन्ना लाल भाटिया ने रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा यात्रा के लिए गली-गली में डीजे की गाड़िया प्रचार प्रसार कर रही हैं।
विज्ञापन


30 हजार लोगों के लिए व्यवस्था
दरअसल, राहुल गांधी की जनसभा के लिए मंच बनकर तैयार हो रहा है। मंच पर उनके साथ जिला के कुछ चुनिंदा नेताओं के अलावा माझा और प्रदेश स्तर के पार्टी नेताओं को ही स्थान मिलेगा। इसके अलावा यात्रा के साथ चल रहे राष्ट्रीय नेता भी राहुल गांधी के साथ पहली कतार में बैठेंगे। 10 एकड़ में बनाए गए पंडाल में 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्किंग डीसी कांप्लेक्स के सामने स्थित पुडा के ग्राउंड में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम
18 नवंबर की शाम सात बजे के करीब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पठानकोट पहुंच जाएगी। शहर की शाह कालोनी स्थित ग्राउंड में उनके टेंट लगेंगे। 19 जनवरी की सुबह सात बजे के बाद धीरे-धीरे कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता एक-एक कर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इसी बीच रैली करीब 11 बजे पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। पठानकोट से यात्रा सुबह 11:30 बजे निकलेगी और पैदल सरना में बनाए गए पंडाल में पहुंचेगी। 

वहां पर करीब आधा घंटा की रैली होगी। इसके बाद वह जम्मू-कश्मीर के लिए दोबारा अपनी पद यात्रा शुरु कर देंगे। दोपहर ढाई बजे के करीब सुजानपुर में नेशनल हाइवे के पास वह टीम के साथ दोपहर का खाना खाएंगे व शाम छह बजे के करीब लखनपुर में प्रवेश करेंगे। शहर के शाह कालोनी से यात्रा किस रूट से रैली स्थल तक पहुंचेगी, इसके बारे में 18 जवनरी को ही पता लगेगा।


ट्रैफिक रुट भी होगा डायवर्ट
पठानकोट व गुरदासपुर पुलिस के अधिकारी लगातार रैली स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहें हैं। रैली स्थल के सामने निकलने वाले जम्मू-अमृतसर नेशनल हाइवे की एक लाइन को बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed