फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bharat bandh on 10 april, clash in two groups in firozpur of punjab

भारत बंद: पंजाब के फिरोजपुर में भिड़े दो गुट, वाहनों में तोड़फोड़, 12 पहुंचे अस्पताल

Tue, 10 Apr 2018 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 10 Apr 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
bharat bandh on 10 april, clash in two groups in firozpur of punjab
भारत बंद
विभिन्न संगठनों द्वारा मंगलवार 10 अप्रैल को बुलाए गए भारत बंद का असर पंजाब में देखने को मिला। यहां पर दो गुट भिड़ गए और तोड़फोड़ की गई। मंगलवार सुबह बंद के दौरान फिरोजपुर में एससी/एसटी और जनरल के दो गुट आपस में भिड़ गए। इनमें झगड़ा होने पर दो दर्जन के करीब लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं इस भिड़ंत के दौरान करीब एक दर्जन वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। फिरोजपुर के ही मल्लांवाला में भी दो गुट भिड़ गए, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया। वहीं, कपूरथला में सभी निजी स्कूल बंद हैं, लेकिन सरकारी अदारें आम दिनों की तरह खुले हैं। रोपड़ और मोरिंडा में भी बाजार बंद है।
विज्ञापन


बठिंडा, बरनाला, लुधियाना में बंद का मिला जुला असर है। जिला फरीदकोट में बंद का व्यापक असर रहा। बटाला में प्राइवेट स्कूल बंद हैं सरकारी स्कूल और दफ्तर खुले हैं। संगरूर और होशियारपुर में बंद का व्यापक असर रहा। खासतौर पर कंडी क्षेत्र में बंद पूर्णतया सफल नजर आ रहा है। दसूहा में बंद का मिलाजुला असर अभी तक नजर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

तरनतारन में बंद को लोगों ने दिल से दिया समर्थन

bharat bandh on 10 april, clash in two groups in firozpur of punjab
bharat bandh
आरक्षण के विरोध में जनरल कैटेगरी द्वारा बंद की काल को लेकर तरनतारन में लोगों ने इसका दिल से समर्थन किया। विभिन्न मार्केट यूनियनों और हिंदू संगठनों के आह्वान पर लोगों ने सुबह से ही अपनी दुकानें बंद रखी।

कोई भी अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए एसएसपी दर्शन सिंह मान के आदेशों पर शहर के सभी मुख्य बाजारों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल अग्रवाल और शिव सेना बाल ठाकरे के अध्यक्ष अश्वनी कुमार कुकु ने कहा कि आरक्षण के कारण ही सामान्य वर्ग के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

आरक्षण का लाभ केवल उन्हें मिलना चाहिए जिन्हें जरुरत है, ना कि किसी की जाति देख कर आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण के कारण ही सामान्य वर्ग के कई उच्च शिक्षित लोग आज भी नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed