{"_id":"1eb8114c8a197c88cb0cad714b4f9830","slug":"bhagwat-katha-organise-on-sector-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा सुननी है तो सेक्टर-20 पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा सुननी है तो सेक्टर-20 पहुंचें
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
भागवत कथा श्रवण करने से सभी पाप मिट जाते हैं। इसका सौभाग्य भगवान की कृपा से ही संभव है। यह प्रवचन कथा व्यास पंडित नरेंद्र शास्त्री ने गांव लहोरा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दिया।
विज्ञापन
मंदिर को संचालित करनेवाली कमेटी श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल श्रीमद़्भागवत कथा का दिव्य आयोजन कर रही है। कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कथा के पहले दिन भागवत महात्मय पर नरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन को ही नहीं मृत्यु को भी मंगल बना देनेवाली कथा है। उधर सेक्टर-20 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के धर्मशाला में साध्वी करुणा गिरि ने भागवत कथा में दिव्य प्रवचन दिए। कथा के उपरांत भव्य आरती की गई और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन