{"_id":"5c509c4ebdec2217fb330fb9","slug":"bhagwant-mann-will-comeback-as-aap-punjab-chief-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोबारा पंजाब 'आप' की कमान संभालेंगे भगवंत मान, मनीष सिसोदिया भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोबारा पंजाब 'आप' की कमान संभालेंगे भगवंत मान, मनीष सिसोदिया भी रहेंगे मौजूद
Wed, 30 Jan 2019 09:30 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर से सांसद भगवंत मान एक बार आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई की कमान संभालेंगे। वह बुधवार को चंडीगढ़ में सादे समागम के दौरान प्रधानगी का पदभार ग्रहण करेंगे। समागम में पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने मान को पंजाब प्रधान बनाया था। पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने के बाद विरोध स्वरूप मान ने प्रधानगी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान नशों को लेकर केजरीवाल ने मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। मजीठिया ने उन पर मानहानि का केस किया था। माफी मांगने के बाद मजीठिया ने केस वापस ले लिया था। मान का कहना था कि माफीनामे से पहले केजरीवाल ने पंजाब के नेताओं को विश्वास में नहीं लिया था। उसके बाद से आप के प्रदेश प्रधान को लेकर असमंजस ही चल रहा था।
विज्ञापन
पार्टी नेता कहते रहे कि मान ही प्रधान हैं, मान का कहना था कि उन्होंने इस्तीफा वापस नहीं लिया है। पिछले दिनों बरनाला रैली में आए केजरीवाल ने संकेत दिए थे कि मान की अगुवाई में ही पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उसके बाद आप पंजाब की सर्वोच्च संस्था कोर कमेटी ने भी मान का इस्तीफा नामंजूर करने का प्रस्ताव पास कर दिया था।
विज्ञापन
साथ ही पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी से अपील की थी कि उन्हें प्रधान पद पर बहाल किया जाए। ताजपोशी समागम में पार्टी के सांसद, विधायक, कोर कमेटी मेंबर भी शामिल होंगे। उसके बाद सिसोदिया कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।
जैतों से टीएमसी उम्मीदवार आप में शामिल
2017 के विधानसभा चुनाव में जैतों से तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अवतार सिंह सहोता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा, उप नेता सरबजीत कौर माणुके, प्रिंसिपल बुद्धराम, रूपिंदर रूबी, कुलवंत पंडोरी ने उनका स्वागत किया। सहोता ने कहा कि आप सदन के अंदर और बाहर लोगों के मुद्दे उठा रही है। इससे प्रभावित होकर ही वह पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।