फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann targets Punjab CM over Bikram Majithia case

भगवंत मान का बड़ा आरोप: कहा- मजीठिया ने चन्नी के भाई को बचाया, अब मजीठिया को बचाकर चन्नी ने कर्ज उतारा

Wed, 12 Jan 2022 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jan 2022 12:23 AM IST
सार

बिक्रम सिंह मजीठिया को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने प्रेसवार्ता की। मान ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर मजीठिया को बचाने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन
Bhagwant Mann targets Punjab CM over Bikram Majithia case
सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी पहले दिन से ही कहती आ रही है कि ड्रग्स मामले में चन्नी सरकार और बादल परिवार आपस में मिले हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि सिटी सेंटर स्कैम लुधियाना में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई को अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बचाया था और अब मुख्यमंत्री चन्नी ने ड्रग्स केस में मजीठिया को बचाकर उनका कर्ज उतारा है।

विज्ञापन


भगवंत मान ने मुख्यमंत्री चन्नी और अकाली नेता मजीठिया के खिलाफ कमजोर और गैर जिम्मेदाराना पुलिस कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चन्नी का बादल-मजीठिया परिवार के साथ पहले ही गुप्त समझौता हो गया था, इसलिए चन्नी सरकार ने ड्रग्स मामले में मजीठिया के खिलाफ कमजोर स्तर की कार्रवाई की है। यही कारण है कि 20-22 दिन बीतने के बाद भी मजीठिया को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि काफी दिन पहले जिला अदालत मोहाली ने मजीठिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि जिस प्रकार की कानूनी कार्रवाई का हाल मजीठिया केस में हुआ है, ठीक वैसा ही हाल ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग की बादलों की बसों के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई का हुआ है। दरअसल वड़िंग का मकसद बादलों की बसों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों की आंखों में धूल झोंककर अपनी राजनीति चमकाना था। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद ड्रग्स केस समेत बादलों, कांग्रेसियों और माफिया की सभी फाइलें खोली जाएंगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंट रहे पर्चे में आम आदमी पार्टी की भूमिका नहीं: राघव चड्ढा
पंजाब में बंट रहे पर्चे पर आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सफाई दी। चड्ढा ने कहा है कि इन पर्चों में आप की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि इन दिनों पंजाब में एक पर्चा बंट रहा है, जिसमें लिखा है कि आप एक ईमानदार पार्टी है। आप चुनाव में वोट खरीदने के लिए शराब और पैसे नहीं बांटती, कोई गिफ्ट और लालच नहीं देती, क्योंकि आम आदमी पार्टी पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश नहीं करती है।

 
पर्ची में लिखा है कि दूसरी पार्टियां चुनाव में लोगों को रिझाने के लिए हर बार की तरह इस बार भी पैसे और शराब बांटेंगी। वह पैसा और शराब जनता की लूट के पैसों का ही है, इसलिए उससे ले लेना है लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को करना है। इस पर्चे में आम आदमी पार्टी की भूमिका को नकारते हुए उन्होंने कहा कि इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है। इस पर्चे को हमने नहीं छपवाया है। यह पर्चा पंजाब के लोगों ने छपवाया है और पंजाब की भलाई के लिए उसे गली-गली में बांट रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस पर्चे से अकाली दल इतना परेशान क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed