मान का कैप्टन पर जोरदार हमला, भावुक होकर हार के लिए दिया नारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कैप्टन पर जोरदार सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कैप्टन की हार पक्की है और उसके लिए नारा है ‘चाहूदा है पंजाब कैप्टन दी हार’।
मान मंगलवार की शाम मीरपुर में विधानसभा हलका पठानकोट के प्रत्याशी राजू महाजन के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आतंकवाद ही अकाली-भाजपा गठबंधन ने फैलाया है।
भावुक होकर बोले मान- गरीब हो चुका है पंजाब
कर्ज से दवा किसान खुदकुशी करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पंजाब गरीब हो चुका है और यह चिंता का विषय है।
इसे फिर से हरा भरा व खुशहाल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में लाएं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम व्यक्ति का ध्यान रखने वाली पार्टी है और अन्य पार्टियों में भाई-भतीजावाद का बोलबाला है।
वहीं उम्मीदवार राजू महाजन ने कहा कि आप गरीब लोगों की पार्टी है, इसलिए मेरे जैसे गरीब को टिकट दी गई है। इस मौके पर दिल्ली के एमएलए रितु राज, सौरभ बहल, अनिल खुराना, डॉ. वलदेव मौजूद थे।