फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhagwant mann most popular in trends of social media than arvind kejriwal, badal and amrinder singh

चुनावः गूगल ट्रैंड में बादल, केजरीवाल और कैप्टन पर भारी पड़ गया 'भगवंत'

Fri, 03 Feb 2017 04:03 PM IST
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
bhagwant mann most popular in trends of social media than arvind kejriwal, badal and amrinder singh
भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चैलेंज किया
विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दंगल में 'आप' का भगवंत मान, बादल केजरीवाल और कैप्टन तीनों पर ही भारी पड़ रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार भी थम गया है।
विज्ञापन


इस बीच एक 'दंगल' सोशल मीडिया पर चल रहा है और गूगल ट्रैंड्स की मानें तो सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के नेता और कॉमेडियन भगवंत मान ने सभी को चारों खाने चित्त कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले 30 दिनों के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में भगवंत मान को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। भगवंत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को भी पछाड़ दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में 100 के स्केल पर भगवंत मान को 43 लोग तो कैप्टन अमरिंदर सिंह को 36 लोग, नवजोत सिंह सिद्धू को 30 लोग, अरविंद केजरीवाल को भी 30 लोग और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को महज 23 लोग सर्च कर रहे हैं। हालांकि ये आंकड़े बयानबाजी और स्थितियों के हिसाब से बढ़ते और कम होते रहते है, फिर भी भगवंत मान पिछले 30 दिनों से काफी बढ़त बनाए हुए हैं।

कनाडा में भी सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा

bhagwant mann most popular in trends of social media than arvind kejriwal, badal and amrinder singh
भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चैलेंज किया
भगवंत मान को सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि कनाडा में भी सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। गूगल ट्रैंड की मानें तो कनाडा में भगवंत मान को पिछले सात दिनों में 100 के स्केल पर 31 लोग, अरविंद केजरीवाल को भी 21 लोग, कैप्टन अमरिंदर सिंह को 9 लोग, नवजोत सिंह सिद्धू को 16 लोग और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को महज 8 लोग सर्च कर रहे हैं। हालांकि ये आंकड़े भी तेजी से बदल रहे हैं।

की-वर्ड्स की बात करें तो 'भगवंत मान स्पीच' को सबसे ज्यादा सर्च किया रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग भगवंत मान के भाषणों को सुनना चाहते है। भगवंत मान सिर्फ गूगल पर ही नहीं, बल्कि ट्विटर और फेसबुक पर भी छाए हुए हैं। भगवंत मान की पूरी टीम दिन रात फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिव रहती है। भगवंत की हर रैली, हर भाषण को फेसबुक पर लाइव दिखाया जा रहा है। औसतन हर 30 मिनट पर उनके फेसबुक पेज पर कोई न कोई पोस्ट डाली जा रही है।

 

भगवंत मान के लतीफ़े

bhagwant mann most popular in trends of social media than arvind kejriwal, badal and amrinder singh
सीएम उम्मींदवार पर बोले भगवंत - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान अकसर अपने भाषण में चुटकुलों का इस्तेमाल करते हैं। वह लोगों को हसां-हसां कर सियासी तीर छोड़ते हैं और ट्रैंड्स की मानें तो वह तीर सीधे निशाने पर भी लग रहे हैं। भगवंत के भाषणों का सबसे ज्यादा लोकप्रिय हिस्सा वह होता है, जब वे बादल परिवार की हंसी उड़ाते हुए बड़ी आसानी से पंजाब का एक लोकप्रिय लोकगीत 'किकली कलीर दी' गाते हैं। उनकी रैलियों में उमड़ी भीड़ वाह-वाह कर उठती है और ठहाके लगाती है। किकली लोकगीत लड़कियों में बड़ा लोकप्रिय है। इस गाने को लड़कियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नाचते हुए गाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed