फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal will launch doorstep delivery of public services in Ludhiana tomorrow

Punjab: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कल देंगे बड़ी सौगात, घर बैठे लोगों को मिलेगा 43 सेवाओं का लाभ

Sat, 09 Dec 2023 01:19 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Dec 2023 01:19 PM IST
सार

इस योजना से आम जनता को काफी फायदा होगा। उन्हें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खास बात यह है कि इससे पैसे लेकर काम करवाने वाले बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी।

विज्ञापन
Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal will launch doorstep delivery of public services in Ludhiana tomorrow
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को लुधियाना से जनता को बड़ी सौगात देंगे। दोनों नेता सार्वजनिक सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की शुरुआत करेंगे। योजना के तहत 43 तरह की सेवाएं सिर्फ एक फोन कॉल पर घर बैठे मिलेंगी। 10 दिसंबर से 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं मिलने लगेंगी। इनमें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, आय और निवास प्रमाण पत्र, जाति और पेंशन प्रमाणपत्र, बिजली बिलों की अदायगी और अन्य सेवाएं शामिल हैं। सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल लुधियाना से सरकार तुहाडे द्वार स्कीम शुरू करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस योजना से आम जनता को काफी फायदा होगा। उन्हें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खास बात यह है कि इससे पैसे लेकर काम करवाने वाले बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1076 पर करना होगा कॉल

जानकारी के मुताबिक 43 प्रकार की सेवाओं का घर बैठे लाभ उठाने की खातिर लोगों को 1076 नंबर पर कॉल करना पड़ेगा। इसके बाद व्यक्ति को अपनी सुविधा के मुताबिक समय देना होगा।  इसके बाद आवेदक को फोन पर ही जरूरी दस्तावेज, फीस और अन्य शर्तों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक को मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें भी जरूरी दस्तावेज, तारीख और समय के बारे में जानकारी होगी। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी टैबलेट लेकर आवेदक के घर या दफ्तर जाएंगे। वहां अपेक्षित कागजी प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद फीस जमा होगी। कर्मचारी आवेदक को फीस की रसीद भी देगा। इसके बाद सेवा का लाभ घर बैठे मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed