फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Rally will be held in Patiala on October 2

Patiala News: कैप्टन के गढ़ में गरजेंगे मान और केजरीवाल, दो अक्तूबर को पटियाला में विशाल रैली

Sat, 30 Sep 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Sep 2023 12:07 AM IST
सार

पंजाब में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर खास इंतजाम करने में पार्टी जुटी है। हर विधानसभा क्षेत्र से 20-30 बसों में नेता रैली में पहुंचेंगे। इस रैली को कामयाब बनाने में सभी हलकों में पार्टी के नेता जुटे हैं।

विज्ञापन
Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Rally will be held in Patiala on October 2
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब सरकार दो अक्तूबर को पटियाला स्थित माता कौशल्या अस्पताल में स्पेशल वार्ड का शुभारंभ करेगी। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दिल्ली के सीएम एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह न्यू अपोलो ग्राउंड में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इस रैली को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। 

विज्ञापन


पटियाला पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। मौजूदा समय में उनकी पत्नी यहां से सांसद हैं। वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का भी गृह जिला है। शुक्रवार को आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि माता कौशल्या अस्पताल में बने नए स्पेशल वार्ड में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली जांच मशीनें और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों को स्थापित किया गया है। यहां हर तरह की जांच और इलाज की सुविधा होगी। आने वाले समय में पंजाब सरकार इस तरह के अस्पताल पूरे पंजाब में बनाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


एक महीने में केजरीवाल का यह पंजाब में दूसरा दौरा है। इससे पहले वह सरकार व उद्योगपति मिलनी समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और मोहाली में शिरकत किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर खास इंतजाम करने में पार्टी जुटी है। हर विधानसभा क्षेत्र से 20-30 बसों में नेता रैली में पहुंचेंगे। इस रैली को कामयाब बनाने में सभी हलकों में पार्टी के नेता जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed