{"_id":"577d610e4f1c1b6e697fbfd2","slug":"bhagwan-jagannath-rath-yatra-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ मौसी के घर पहुंचे, रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ मौसी के घर पहुंचे, रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली गई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-31 के जगन्नाथ मंदिर से बुधवार को रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रथ की रस्सी खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। रथयात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ मौसी के घर पहुंचे। बहुड़ा यात्रा के बाद वह दोबारा श्री मंदिर में पहुंचेंगे। बहुड़ा यात्रा 14 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
रथयात्रा के दौरान उत्कल सांस्कृतिक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। श्रद्धालु कीर्तन करते रथयात्रा में चल रहे थे। सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर रथयात्रा सेक्टर-29, 30, 20, 21, 34, 33, 44, 45, सेक्टर-45, 46 और सेक्टर-47 होते हुए सेक्टर-31 स्थित मंदिर में पूरी हुई।
विज्ञापन
उत्कल सांस्कृतिक संघ के संयुक्त सचिव बी पात्रा ने बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकले। उन्होंने बताया कि रथयात्रा के बाद नौ दिन तक मंदिर में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन