{"_id":"6332ae7ae2bd255bab0de7e3","slug":"bhadaur-aap-mla-labh-singh-ugoke-father-darshan-singh-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भदौड़ के आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता का देहांत, पांच दिन से DMC में भर्ती थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भदौड़ के आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता का देहांत, पांच दिन से DMC में भर्ती थे
Tue, 27 Sep 2022 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:35 PM IST
सार
22 सितंबर को तबीयत खराब होने पर दर्शन सिंह को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। तब विधायक के ताया जगतार सिंह ने कहा था दर्शन सिंह की अपने बड़े बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कारण उन्होंने जहरीला पदार्थ निगला है।
विज्ञापन
विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह का निधन।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर सुर्खियों में आए हलका भदौड़ से आप के विधायक लाभ सिंह ऊगोके के पिता दर्शन सिंह का मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब होने के कारण डीएमसी अस्पताल में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब भाजपा ने लगाई अपनी विधानसभा: ऑपरेशन लोट्स पर बोले जाखड़...भैंस खरीदते वक्त भी पिछला रिकॉर्ड देखा जाता है
विज्ञापन
हालांकि यह भी चर्चा रही थी कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ निगला है, लेकिन बाद में विधायक लाभ सिंह ऊगोके ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनके पिता को हार्ट की दिक्कत थी। इससे सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया था। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में से खून को बदलने के लिए विशेष मशीन लगाई गई थी। इस दौरान ही उनकी मौत हो गई। वहीं पिता की मौत के बाद विधायक के घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बाद विधायक की माता ने भी बयान जारी किया था कि दर्शन सिंह की तबीयत खराब हुई थी। पांच दिन तक डीएमसी अस्पताल में इलाज चलता रहा। लगातार डाक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी थी। पांच दिन पहले अचानक दर्शन सिंह की तबीयत खराब हो गई। पूरे पंजाब में खबर फैल गई कि लाभ सिंह ऊगोके के पिता ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या की कोशिश की है। जिस समय दर्शन सिंह की तबीयत खराब हुई विधायक ऊगोके पार्टी विधायकों के साथ प्रदर्शन में थे। मंगलवार को भी ऊगोके विधानसभा सेशन में ही थे, उन्हें वहीं खबर मिली तो वह सेशन बीच में ही छोड़ घर को निकल लिए। उनकी मौत के बाद जहां आप पंजाब ने दुख जताया है वहीं विपक्षी नेताओं ने भी दुख जताया है।