फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   belan wali bahu comedy serial on colors channel

देखिए 'बेलन वाली बहू' में संयुक्त परिवार की कहानी, कॉमेडी से भरी फुल डोज

Fri, 12 Jan 2018 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई से लौटकर नीरज कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई से लौटकर नीरज कुमार Updated Fri, 12 Jan 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
belan wali bahu comedy serial on colors channel
बेलन वाली बहू
सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े दस बजे से कलर्स पर देखें 'बेलन वाली बहू' में संयुक्त परिवार की कहानी, कॉमेडी से भरी फुल डोज तरोताजा कर देगी। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक संयुक्त परिवार का रोचक और मनोरंजन से भरपूर धारावाहिक बेलन वाली बहू आपके लिए आ रहा है। यह परिवार हंसमुख परिवार है। परेशानियों को किस प्रकार हंसते-हंसते निकालते हैं और जीवन जीना किस प्रकार सरल करते हैं। यह सभी इसमें दिखाया गया है।
विज्ञापन


इसमें संयुक्त परिवार की खूबियां दिखाई गई हैं। यह एक फुल कॉमेडी डोज है। नाटक में इंदौर का एक पुराना घर है और इसमें सभी इकट्ठे रहते हैं। पास ही में रेलवे लाइन है। जब गाड़ी गुजरती है तो घर हिलने लगता है। इसके कारण घर का सामान गिरने लगता है। खाना खाते हुए लोग घर का सामान बचाते हैं। कलर्स चैनल पर यह धारावाहिक आपको कुछ ऐसा ही सीन दिखाएगा। शुरू होने से पहले ही इसके 40 एपिसोड तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


कलर्स की प्रोग्रामिंग हेड मनीषा शर्मा ने बताया कि कल्पना में थोड़ा सा परिहास लाने के लिए बेलन वाली बहू में अमरनाथ की कहानी पेश की है। एक मृत पति, पत्नी और बेलन की गति को दिखाने वाली यह कहानी है। क्रिस्टल डसूजा पहले ऐसे रोल में नहीं दिखाई दी हैं। इस शो में वह रूपा अवस्थी बहू की भूमिका निभा रही हैं। लेखक, निर्माता और अभिनेता धीरज सरना उसके मृत पति अमरनाथ अवस्थी के भूत की प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलन वाली बहू में पत्नी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने कहा कि वह वास्तविक जीवन में भी रूपा के इस पात्र के समान हैं। उन्होंने कहा कि धीरज सरना, सुधीर पांडे, भावना बलसावर जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम करने के लिए वह स्वयं को धन्य मानती हैं। शो और उनके पात्र के बारे में अभिनेता, लेखक और निर्माता धीरज सरना ने कहा कि लिखना मेरा शौक है। जब मैं अमरनाथ का पात्र लिख रहा था, तो वह मेरे जैसा ही बन गया।


हमने अनेक लोगों की ऑडिशन ली लेकिन मुझे लगता था कि मेरे मन में जैसा है वैसा कोई भी नहीं साकार करेगा। अंत में टीम ने मुझे समझाया कि मैं ही वह भूमिका करूं। क्रिस्टल डिसूजा और धीरज सरना के अलावा इस शो में सुधीर पांडे, भावना बलसावर, मुश्ताक खान, सिकंदर खरबंदा, पारीजात, श्रद्धा जायसवाल और सुनयना फोजदार आदि कॉमेडी के नामी कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बेलन वाली बहू धारावाहिक शून्य स्क्वायर ने निर्मित किया है। देवेन भोजानी ने निर्देशित किया है। धीरज सरना और वेद राज ने संचालित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed