फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bekhoof aazadi held programme in sector 35 chandigarh

बेखौफ आजादी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 08 Sep 2019 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
bekhoof aazadi held programme in sector 35 chandigarh
चंडीगढ़। बेखौफ आजादी की ओर से सेक्टर-35 के किसान भवन में शनिवार को जमीन और आत्मसम्मान के लिए महिलाओं का संघर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘बैखौफ आजाद होकर जीना है मुझे, बेखौफ आजाद होकर बोलना है मुझे गीत से हुई।
विज्ञापन

बेखौफ आजादी की सदस्य अर्पण ने बताया कि महिलाओं के संघर्ष की बात करना एक महत्वपूर्ण विषय है। हम कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का ध्यान उन महिलाओं की ओर दिलाना चाहते है जो जमीन और आत्मसम्मान के लिए उत्पीड़न सहते हुए लगातार लड़ाई लड़ रहीं हैं। कार्यक्रम में भोपाल की लेखक और एक्टिविस्ट रिंचिन मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार महिलाओं को आसानी से उनका अधिकार नहीं मिल पाता, उन्हें किस प्रकार अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समाज में औरत को तब तक अच्छा माना जाता है जब तक वह चुप रहती है। जैसे ही वह अपने लिए लड़ती है तो उसके साथ रेप करके उसे दबा दिया जाता है। ऐसी कई महिलाओं का उन्होंने जिक्र किया। स्त्री जागृति मंच की अमन देओल ने कहा कि दलित औरतों की एक बड़ी आबादी स्कूल तक नहीं पहुंच पाती। 98 प्रतिशत महिलाओं को राजनीति की बिलकुल समझ नहीं है। अशिक्षित होने के कारण वह शोषण से बड़ा मुद्दा पेट की भूख को मानती हैं। महिलाओं को पैदा होते ही पराया धन मान लिया जाता है। शादी होने के बाद पराए घर की समझा जाता है। उन्होंने कहा कि महिला को अपने घर से लेकर समाज तक हमेशा संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed