फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   began the process of HSRP on vehicles AM series

'एएम' सीरीज का वाहन है तो इसे जरूर पढ़ें

Fri, 31 Jan 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
began the process of HSRP on vehicles AM series

आरएलए की ओर से शनिवार से सीएच-01-एएम सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इस सीरीज के वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगवाने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। ऐसे में 1 मार्च के बाद एएम सीरीज के जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी है, उनके चालान काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले आरएलए की ओर से सीएच 01-एआर, सीएच-01-एक्यू और सीएच-01-एपी और सीएच-01-एएन सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाई गई थी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने उन सीरीज के वाहनों के चालान भी काटने शुरू कर दिए हैं, जिन सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे वाहन चालकों को चालान का भुगतान कराने के लिए तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपने वाहन पर एचएसआरपी लगाने के लिए लोगों को अपने सेक्टर के अधीन आने वाले कार्यालय में जाना होगा। यह नंबर प्लेट सेक्टर-17 स्थित आरएलए के अलावा सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लग रही है।

ध्यान रहे कि आरएलए की ओर से इन तीन स्थानों के अलावा शहर में सात अन्य स्थानों का चयन भी एचएसआरपी लगाने के लिए किया गया है। जल्द ही शहर में दस स्थानों पर वाहनों पर एचएसआरपी लगने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed