फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before proposed agitation of BKU demanding opening of Dhuri Sugar Mill police detained farmer leaders

Sunam: पुलिस ने किसान नेताओं को घरों से हिरासत में लिया, धूरी शुगर मिल चालू करने को लेकर करना था आंदोलन

Wed, 27 Dec 2023 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 04:17 PM IST
सार

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद जसवीर सिंह मेदेवास ने बताया कि पंजाब सरकार, किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि धूरी शुगर मिल को हर हाल में चालू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Before proposed agitation of BKU demanding opening of Dhuri Sugar Mill police detained farmer leaders
हिरासत में लिए गए किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

धूरी शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के बुधवार के प्रस्तावित आंदोलन से पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं को उनके घरों से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बुधवार सुबह चार बजे यूनियन के वरिष्ठ नेताओं के घरों में दबिश दी। 
विज्ञापन


यूनियन के जिला प्रतिनिधि जसवीर सिंह मेदेवास ने बताया कि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह लौंगोवाल, दिलबाग सिंह हरीगढ़, मक्कड़ सिंह पापड़ी को पुलिस ने सुबह पांच बजे ही हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद यूनियन ने लौंगोवाल थाने के सामने पुलिस व सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया गया। लेकिन करीब तीन बजे पुलिस ने आंदोलन कर रहे तीन दर्जन से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद जसवीर सिंह मेदेवास ने बताया कि पंजाब सरकार, किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि धूरी शुगर मिल को हर हाल में चालू करवाया जाएगा और सरकार को उसकी धक्केशाही का जवाब समय आने पर दिया जाएगा। यह सरकार, लोकतंत्र की हत्या कर रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ डीएसपी भरपूर सिंह ने बताया कि लौंगोवाल पुलिस थाने के समक्ष किसानों ने धरना शुरू कर दिया जिसके कारण काम प्रभावित हो रहा था। इसी वजह से एहतियात के तौर पर आंदोलन कर रहे किसानों को हिरासत में लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed