फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before PM Modi National President JP Nadda will brainstorm the names of the candidates

Chandigarh News: अपडेट... पीएम मोदी से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

Thu, 29 Aug 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Before PM Modi National President JP Nadda will brainstorm the names of the candidates
नड्डा के आवास पर आज बुलाई गई बैठक, मंत्री व विधायकों के टिकटों पर होगा फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम मंथन शुरू कर दिया है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर बुधवार देर रात हरियाणा के प्रभारी व प्रदेश के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक रखी गई थी, लेकिन बाद में बैठक टाल दी गई। वहीं, भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक वीरवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रस्तावित है। उससे पहले एक और बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर होगी, जिसमें हरियाणा के सभी शीर्ष नेता और प्रभारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि 30 या 31 अगस्त को भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

भाजपा की ओर से बताया गया है कि जेपी नड्डा की बैठक में उम्मीदवारों के पैनल में अंतिम खाका खींचा जाएगा। यह बैठक वीरवार सुबह दस बजे के आसपास शुरू हो सकती है। बैठक में इस बात पर भी मंथन होगा कि कितनी महिलाओं और युवाओं को टिकट दिया जाए। बैठक में मौजूदा मंत्री और विधायकों को टिकट देने के मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा। मंत्रियों व विधायकों को टिकट उनकी परफार्मेंस के आधार पर दिया जाएगा। सत्ता विरोधी लहर को कम करने के लिए भाजपा आठ से दस विधायकों के टिकट काट सकती है। इसमें दो से तीन मंत्री भी हो सकते हैं। भाजपा दो सूचियों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। पहली सूची में सभी दिग्गज उम्मीदवार शामिल होंगे। साथ ही वह चेहरे होंगे, जिन पर कोई विवाद या संशय नहीं है।
विज्ञापन


कई नामों पर लग चुकी मुहर

पिछले दिनों उम्मीदवारों पर मंथन करने के लिए भाजपा की कई बैठकें हो चुकी हैं। इनमें 25 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं। जिनमें सीएम नायब सिंह सैनी, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु, भव्य बिश्नोई समेत अन्य नाम शामिल हैं। सैनी का लाडवा से लड़ना तय माना जा रहा है। भाजपा के सामने चुनौती उन सीटों पर है, जहां दिग्गज अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और कुलदीप बिश्नोई समेत कई नेता अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा अपने कोर कार्यकर्ताओं को भी निराश नहीं करना चाहती। इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान के घर देर रात रखी थी बैठक, नहीं हो पाई चर्चा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर पर बुधवार देर रात बैठक रखी गई थी। बैठक में हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब पहुंच गए थे। लेकिन व्यस्तता के चलते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल नहीं पहुंच पाए। इसके चलते मीटिंग टाल दी गई और विधानसभा चुनाव और टिकटों पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed