फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beauty will be enhanced... This Karva Chauth, try simple makeup instead of heavy makeup.

Chandigarh News: खूबसूरती पर लगेंगे चार चांद... इस करवाचौथ हैवी की बजाय सादगी भरा मेकअप करें ट्राय

Tue, 31 Oct 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Beauty will be enhanced... This Karva Chauth, try simple makeup instead of heavy makeup.
चंडीगढ़। करवाचौथ पर सजने संवरने की बात न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। लेकिन समय के साथ ही मेकअप के ट्रेंड में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। इस बार के करवाचौथ पर ब्यूटी एक्सपर्ट महिलाओं को हैवी की बजाय हल्के मेकअप करने की सलाह दे रही हैं। उनका कहना है कि हैवी साड़ी और आभूषणों के साथ हैवी मेकअप बोझिल हो जाता है। इसलिए हैवी के साथ हल्के का मिक्स-मैच करना खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
विज्ञापन


ब्यूटी एक्सपर्ट आशा का कहना है कि करवाचौथ के दिन मेकअप करने से पहले स्किन को खूब अच्छे से मॉइश्चराइज करें। मॉइश्चराइज्ड स्किन पर ही मेकअप ठीक से होता है। इस समय ड्रायनेस से बचने के लिए मेकअप में क्रीमी प्रोडक्ट्स का उपयोग करें न कि पाउडर वाले। जैसे मैट लिपस्टिक की जगह क्रीमी लिपस्टिक लगाएं तो होंठ ड्राय नहीं दिखेंगे। वहीं, ब्यूटी एक्सपर्ट नीति भारती ने बताया कि जब मेकअप पूरा हो जाए तो उसे सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करें। आइब्रो को ठीक से डिफाइन और फिल करें, क्योंकि करवाचौथ पर महिलाएं बिंदी जरूर लगाती हैं इसलिए आइब्रो पर ज्यादा नजर जाती है।
विज्ञापन

...ताकि चेहरे पर आए चमक
2 चम्मच बेसन में कुछ बूंद नींबू का रस और एक चम्मच मिल्क क्रीम मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें और उसे फिर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद धो लें। चेहरे की खोई रौनक और चमक लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन-चार टेबलस्पून कच्चे दूध में थोड़ा सा चोकर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सी हल्दी या चंदन का पाउडर भी मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। बाद में पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा में निखार आता है।



मेकअप के दौरान इसका रखें ध्यान
- काजल सावधानी से लगाएं और इसे ऐसे सेट करें कि ये फैले नहीं। ब्लैक आईशैडो से स्मोकी लुक पा सकती हैं।

- आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए गोल्ड या मेटेलिक कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करें।
- मस्कारा के दो कोट लगाएं ताकी आंखें ज्यादा बड़ी और गहरी दिखें।
- अंत में रेड लिपस्टिक लगाएं। इस दिन के लिए ये रंग खास होता है। पहले लिपलाइनर लगा लें उसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं इससे ये ज्यादा टिकेगी।

- करवाचौथ पर मेकअप हल्का रखा है तो उसके साथ बड़े-बड़े झुमके पहनें। साथ ही नोज रिंग बड़ी और मांग टीका छोटा पहनें।
एक दिन पहले ऐसा लें आहार
पीजीआई के आहार विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. नैसी साहनी का कहना है कि एक दिन पहले पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी, छाछ और हर्बल टी भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार हैं। वहीं खानपान में हल्का भोजन लें। ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन व्रत के दौरान एसिडिटी की समस्या दे सकता है। पार्टी में न जाएं। एक दिन पहले बाहर का भोजन न करें। घर पर बना रोटी, दाल, सब्जी, सलाद जैसे सामान्य आहार लें।

यहां लगवाएं फ्री मेहंदी
सेक्टर- 21 स्थित प्रकाश कॉस्मेटिक जोन पर महिलाओं को फ्री मेहंदी लगाया जा रहा है। जोन के संचालक राधे लाल बजाज ने बताया कि 29 अक्टूबर से फ्री मेहंदी लगाया जा रहा है। 31 अक्टूबर को भी सुबह 9 बजे से देर रात 11 बजे तक व्रत रखने वाली महिलाओं को मेहंदी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed