{"_id":"681d101b54336bb8470c2c43","slug":"beautification-should-be-done-by-eliminating-the-garbage-mountain-mayor-chandigarh-news-c-16-pkl1091-703933-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े का पहाड़ खत्म कर सौंदर्यीकरण कराया जाए : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े का पहाड़ खत्म कर सौंदर्यीकरण कराया जाए : मेयर
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने वीरवार को डंपिंग ग्राउंड का दौरा कर जल्द कूड़े का पहाड़ हटाने का निर्देश दिया। दरअसल, डंपिंग जोन वाले जगह पर करीब 32 लाख रुपये के पौधे लगाए जाने हैंं। लेकिन यहां कूड़े के निस्तारण को लेकर होने वाले काम की रफ्तार काफी कम है। पिछले दिनों कूड़े को लेकर एनजीटी और हाईकोर्ट भी नगर निगम को फटकार लगा चुका है। उसके बाद वहां काम तेज करने की कवायद तेज हो गई है।
दौरे के दौरान मौके पर मौजूद संयुक्त आयुक्त और संबंधित इंजीनियरों ने वहां होने वाले कार्य के बारे में मेयर को जानकारी दी। गीले और सूखे कचरे के प्रबंधन और पर्यावरण संबंधी खतरों को कम करने के लिए चल कार्य के बारे में बताया। इस दौरान मौके पर मेयर को कुछ कमियां नजर आईं।
मेयर ने कहा कि वहां जो मशीनें चल रही हैं उनको लेकर पूरी विस्तृत रिपोर्ट उनको चाहिए। मेयर ने इस दौरान सौंदर्यीकरण योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने डंपिंग ग्राउंड पर टीटी जल कनेक्शन के बारे में जानकारी ली और संबंधित इंजीनियरों को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पर्यावरण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए चहारदीवारी के साथ नीम और अन्य ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
्र