फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   beaten asi nirjeet honoured by dgp punjab in batala

भीड़ से पिटे ASI को DGP ने दिया अवार्ड, बोले, ऐसी हो पुलिस

Wed, 18 May 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला।
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला। Updated Wed, 18 May 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
beaten asi nirjeet honoured by dgp punjab in batala
डीजीपी की ओर से दर्जा एक सर्टिफिकेट और 5 हजार रुपये इनाम में मिला
डेरा रोड पर भीड़ से पिटने वाले एएसआई निरजीत सिंह को पंजाब पुलिस की ओर से सम्मानित किया गया है। विपरीत हालात में शांति बनाए रखने के लिए डीजीपी की ओर से दर्जा एक सर्टिफिकेट और 5 हजार रुपये इनाम में मिला है। निरजीत का सस्पेंशन आर्डर भी रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, एएसआई निरजीत सिंह से मारपीट करने के आरोप में बटाला पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद किए गए नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल बीस अज्ञात लोगों की पहचान कराने में जुटी है। 
विज्ञापन


रविवार को बटाला के डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गांव गोखूवाल के पास बने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार सरबजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी और उसकी साथी घायल हो गया था। एएसआई निरजीत सिंह के घटनास्थल पर पहुंचते ही आरोपी ट्राली चालक फरार हो गया। इस पर गुस्साए लोगों ने एएसआई पर ट्रैक्टर चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए उसे दबोच लिया था। भीड़ ने एएसआई को बंधक बनाने के बाद पोल में बांधकर पीटा था। मौके पर पहुंचे एसपी दिलबाग ने एएसआई को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई निरजीत ने लापरवाही नही बरती

beaten asi nirjeet honoured by dgp punjab in batala
एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों की पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस
एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया एएसआई पर हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत कई धाराओं में 

हरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह, गिंदर सिंह, कुलजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, नेरू, गुरुदेवा सभी वासी तारागढ़, डीसी वासी गोखूवाल, रंजीत सिंह वासी तारगढ़ के अलावा 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एएसआई निरजीत सिंह ने किसी भी किस्म की लापरवाही नही बरती और न ही उसने ट्राली चालक को भगाने में मदद की है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एएसआई 10 मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचा था। उन्होंने कहा किसी को भी कानून को हाथो में लेने की इजाजत नही दी जाएगी। एसएसपी ने बताया कि एएसआई निरजीत सिंह की ड्यूटी के प्रति मुस्तैदी पर डीजीपी पंजाब ने दर्जा एक सर्टिफिकेट और 5 हजार रुपये इनाम के रूप में दी है। 

क्या कहा एएसआई निरजीत सिंह ने अपने बयानों में
बटाला। अपने बयान में पीड़ित एएसआई निरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को डेेरा बाबा नानक रोड पर गांव गोखूवाल फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिली थी। वह जैसे ही वहां पहुंचे तो आरोपी ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। जब वह मृतक युवक के बारे में जानकारी ले रहा था तो इसी दौरान 100-125 व्यक्ति  इकट्ठे हो गए और उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावर ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर आग लगाने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो भीड़ में शामिल लोगों ने उसे पोल के साथ बांध दिया और पिटाई शुरू कर दी । इसके बाद उसकी वर्दी फाड़ दी और वर्दी वाली बेल्ट भी छीन भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed