फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beant Singh Memorial: Club will start with membership of 3000 people, enrollment will start soon

Chandigarh News: बेअंत सिंह मेमोरियलः 3000 लोगों की सदस्यता के साथ शुरू होगा क्लब, जल्द शुरू होगा नामांकन

Sat, 25 Mar 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Beant Singh Memorial: Club will start with membership of 3000 people, enrollment will start soon
चंडीगढ़। पिछले कई वर्षों से सेक्टर-42 के सरदार बेअंत सिंह मेमोरियल परिसर को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक कई काम अधूरे हैं। शुक्रवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने गृह सचिव नितिन यादव व अन्य अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कांप्लेक्स के क्लब के लिए सदस्यों का नामांकन शुरू करने की मंजूरी दे दी। तय हुआ कि पहले 3000 लोगों को इसका सदस्य बनाया जाएगा।जानकारी के अनुसार क्लब के सदस्य चंडीगढ़ और पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी, जज, सेना के पूर्व अधिकारी व अन्य होंगे। सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि सदस्य बनने के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे। पहले तीन हजार लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। आवेदन संबंधी सभी तरह की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेंबरशिप ड्राइव को शुरू करने से पहले प्रशासन मेमोरियल को विकसित करने की कोशिश में लगा है।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कांप्लेक्स को चलाने के लिए एक एजेंसी का चयन करें, जो कर्मचारी मुहैया कराएगी। इसके अलावा कन्वेंशन सेंटर बनाने का काम भी चल रहा है। उसके डिजाइन को लेकर बैठक के दौरान कई सुझाव दिए गए हैं जल्द ही उसे तय कर मंजूरी के लिए पंजाब सरकार को भेजा जाएगा, क्योंकि इस पूरी परियोजना का आधा खर्च पंजाब ने उठाना है। बता दें कि बेअंत सिंह मेमोरियल को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर बनाने के लिए चंडीगढ़ ने 12 करोड़ जारी किए हैं, जबकि पंजाब सरकार ने 10 करोड़ दिए हैं। एक गवर्निंग काउंसिल बनाई गई है, जिसके मुखिया पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक खुद हैं। उनके अलावा इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री, उनके वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासक के सलाहकार व अन्य अधिकारी हैं। प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए एक कार्यकारी समिति भी बनाई गई है, जिसमें प्रशासक के सलाहकार चेयरमैन हैं और पंजाब के वित्त सचिव, सेक्रेटरी टू सीएम आदि सदस्य हैं।
विज्ञापन


12 एकड़ जमीन पर बना है बेअंत सिंह मेमोरियल
सेक्टर-42 का बेअंत सिंह मेमोरियल 12 एकड़ जमीन पर बना है। यहां पर एक बड़ी पुस्तकालय, भवन, ओपन एयर थिएटर है। इसके अलावा यहां एक मीडिया केंद्र था, जिसे कैफेटेरिया के रूप में बदला जा रहा है। यहां 9 एकड़ जमीन पर आधुनिक सांस्कृतिक केंद्र विकसित किया जाना है। इस जमीन पर संस्कृति को और विस्तार दिया जाएगा। केंद्र में कॉन्फ्रेंस, कार्यशाला, सांस्कृतिक प्रस्तुति, खाने-पीने का स्थल और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं होंगी। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की याद में यह मेमोरियल बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed