फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   be aware! wild dogs may be in chandigarh as well as leopard

सावधान! चंडीगढ़ में घूम रहे मांस के शौकीन कुत्ते!

Tue, 03 Mar 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
be aware! wild dogs may be in chandigarh as well as leopard

चंडीगढ़ में अभी तक तेंदुए के होने का आशंका जताई जा रही थी। अब जंगली कुत्ते होने की बात कही जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के पगमार्क पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के कुछ अधिकारी और पर्यावरण से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक जो निशान मिले हैं, वे जंगली कुत्तों के भी हो सकते हैं। दोनों के पग मार्क काफी मिलते-जुलते हैं और चंडीगढ़ व आसपास के जंगलों में जंगली कुत्ते भी हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक किसी ने तेंदुए को देखा नहीं है, सिर्फ कुत्तों के मरने पर एक अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि तेंदुआ हो सकता है।

हालांकि, वन्य विभाग के चीफ कंजरवेटिव आफिसर संतोष कुमार ने कहा है कि अब तक जो निशान मिले हैं, वे तेंदुए और शावक के हैं। इसलिए कोई भी खतरा नहीं लिया जा सकता। वन विभाग के कर्मचारी भी डेढ़ हफ्ते से लगातार तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डड्डूमाजरा में लगाए गए दो पिंजरे

be aware! wild dogs may be in chandigarh as well as leopard

वन विभाग के कर्मचारियों ने डड्डूमाजरा के पास भी दो पिंजरे लगाए हैं। इस बार इसमें जिंदा बकरे को बांधा गया है। वन विभाग के कर्मचारी भी रातभर पिंजरे के आसपास ही रुकते हैं, ताकि कोई कुत्ता व अन्य जानवर न फंस जाए। डड्डूमाजरा से पहले बोटेनिकल गार्डन व उसके सामने बने जंगल में पिंजरा लगाया गया था, क्योंकि वहां भी तेंदुए के पग मार्क मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed