{"_id":"589c680d4f1c1b865237b08a","slug":"be-aware-of-stray-dogs-an-old-man-killed-at-muktsar-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों से रहें सावधान, कहीं आपके साथ वो न हो जाए जो इस बुजुर्ग संग हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों से रहें सावधान, कहीं आपके साथ वो न हो जाए जो इस बुजुर्ग संग हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Thu, 09 Feb 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
गली में घूमते अवारा कुत्ते
अगर आपकी गली में या घर के आसपास कुत्ते हैं तो जरा सावधान रहें। कहीं आपके साथ भी वो न हो जाए जो इस बुजुर्ग के साथ हुआ। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। जिले के गांव दोदा के पास स्थित एक ढाणी में रहने वाले एक व्यक्ति को कुत्तों ने नोंच नोंचकर मार डाला।
मृतक की पहचान फरीदकोट के गांव बीहलेवाला के रहने वाले हरबंस सिंह (62) के तौर पर हुई है। हरबंस सिंह बुधवार शाम को अकेले हड्डा रोडी के पास से गुजर रहा था कि इस दौरान खूंखार कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने नोंचकर हरबंस की जान ले ली।
हरबंस सिंह बीते काफी समय से अपने ससुराल गांव दोदा में रह रहे थे। थाना कोटभाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Trending Videos
बुजुर्ग के साथ इस तरह हुआ हादसा
गली में घूमते अवारा कुत्ते
बेटे नानक सिंह ने बताया कि रोज की तरह ही बुधवार देर शाम को उनके पिता दोदा में एक दुकान पर मजदूरी करने के बाद वापस करीब दो किलोमीटर दूर ढ़ाणी में स्थित घर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान रास्ते में मृत पशुओं को फेंकने वाली जगह पर घूमते खूंखार कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। रात के अंधेरे में उनको बुरी तरह से नोच डाला। रात को घर न लौटने के बाद उन्होंने उनकी तलाश शुरू की।
इसके बाद जब वे गांव के लोगों के साथ वीरवार को घटना स्थल तक पहुंचे तो वहां खून से लथपथ हरबंस सिंह का शव पड़ा मिला। मृतक के मुंह और शरीर पर कुत्तों की ओर से बुरी तरह से नोंचे जाने के निशान नजर आ रहे थे।