{"_id":"681627825f3509753008534f","slug":"bbmb-meeting-held-in-chandigarh-on-punjab-haryana-water-dispute-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BBMB Meeting: पानी विवाद पर BBMB करेगी मान सरकार के साथ कोआर्डिनेट, पंजाब ने बैठक में नहीं लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BBMB Meeting: पानी विवाद पर BBMB करेगी मान सरकार के साथ कोआर्डिनेट, पंजाब ने बैठक में नहीं लिया हिस्सा
Sat, 03 May 2025 07:56 PM IST
शाहिल शर्मा
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 May 2025 07:56 PM IST
सार
चंडीगढ़ में हुई BBMB की बैठक में पंजाब सरकार ने भाग नहीं लिया। पंजाब और हरियाणा के बीच जारी जल विवाद को लेकर यह बैठक हुई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BBMB Meeting on Water Dispute: हरियाणा और पंजाब में चल रहे जल विवाद को लेकर चंडीगढ़ में चल रही BBMB की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में फैसला लिया गया कि BBMB के चेयरमैन पंजाब सरकार के साथ कोआर्डिनेट करेंगे। इसके अलावा नंगल डैम पर पंजाब सरकार ने जो पुलिस लगाई है उसको हटाने के लिए BBMB के चेयरमैन की ओर से पंजाब सरकार के साथ बातचीत की जाएगी जिसके बाद पंजाब सरकार से हरियाणा को पानी छोड़ने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
BBMB बैठक में पंजाब ने नहीं लिया हिस्सा
वहीं, BBMB ने यह भी कहा कि अगर पंजाब को भी कभी पानी की ज़रूरत होगी तो BBMB उसके लिए व्यवस्था करेगी। बता दें कि बीबीएमबी की बैठक से पंजाब दूर रहा। केंद्रीय गृह सचिव ने बीते कल शुक्रवार को दिल्ली में बीबीएमबी को तुरंत मीटिंग बुलाने का निर्देश दिया था ताकि हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने के फैसले को अमलीजामा पहनाने पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने मीटिंग से ठीक पहले बीबीएमबी को पत्र भेजकर इस मीटिंग को स्थगित करने की मांग की। सूत्रों के मुताबिक जल संसाधन विभाग ने यह दलील दी कि बीबीएमबी की मीटिंग तय करने से पहले रेगुलेशन 1976 की धारा-7 के तहत सात दिन का नोटिस जरूरी होता है, इसलिए उचित प्रक्रिया अपनाई जाए। ऐसे में यह बैठक गैरकानूनी तरीके से बुलाई गई है।
क्या है पंजाब की आपत्ति?
बता दें कि भाखड़ा से हरियाणा को अभी 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इसमें से 800 क्यूसेक पानी राजस्थान, 500 क्यूसेक पानी दिल्ली और 400 क्यूसेक पानी पंजाब को भी जाता है। हरियाणा 8500 क्यूसेक पानी मांग रहा है। इसी पर पंजाब को आपत्ति है। वहीं, चंडीगढ़ में पानी के विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी दलों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें: Water Dispute: "पंजाब अपने आवंटित हिस्से से कहीं ज्यादा कर रहा पानी का प्रयोग, हरियाणा को मिल रहा कम पानी"
क्या है पंजाब की आपत्ति?
बता दें कि भाखड़ा से हरियाणा को अभी 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इसमें से 800 क्यूसेक पानी राजस्थान, 500 क्यूसेक पानी दिल्ली और 400 क्यूसेक पानी पंजाब को भी जाता है। हरियाणा 8500 क्यूसेक पानी मांग रहा है। इसी पर पंजाब को आपत्ति है। वहीं, चंडीगढ़ में पानी के विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी दलों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें: Water Dispute: "पंजाब अपने आवंटित हिस्से से कहीं ज्यादा कर रहा पानी का प्रयोग, हरियाणा को मिल रहा कम पानी"