फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   battery between namdhari group in gurdwara for Ardas, administration strict

प्रशासन ने नामधारी गुटों के गुरुद्वारे में प्रवेश पर लगाई रोक

Tue, 25 Mar 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
battery between namdhari group in gurdwara for Ardas, administration strict

मारपीट मामले में पुलिस ने सतगुरु दलीप सिंह और सतगुरु उदय सिंह के दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरुद्वारे की देखभाल के लिए दो सेवादार ही रहेंगे। गुरुद्वारे के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


पहला मामला पुलिस ने मोहाली के सेक्टर-80 निवासी गुरुसेवक सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। गुरुसेवक सिंह के अनुसार लुधियाना निवासी जगतार सिंह के साथ आए लोगों ने उन पर हमला किया। उन्होंने अपनी शिकायत में जोगा सिंह, केसर सिंह, पूर्व सरपंच सरवजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, बलदेव सिंह, हरभजन सिंह, गुरबचन सिंह और अन्य पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया था

battery between namdhari group in gurdwara for Ardas, administration strict

दूसरा मामला मोहाली निवासी जोगा सिंह की शिकायत पर गुरुसेवक सिंह, गुरबख्श सिंह, सतनाम सिंह, रतन सिंह, गुरशरण सिंह, बलबीर सिंह, सरवजीत सिंह, हजारा सिंह, तजेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने ने ही गुरुद्वारे में अपने माता-पिता की बरसी का समागम रखा था। उक्त आरोपियों ने सतगुरु उदय सिंह के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अरदास करने से रोक दिया। साथ ही बाहर से आए उनके रिश्तेदारों की पिटाई कर दी। मालूम हो कि रविवार को दोनों पक्षों ने चिमटे और कीर्तन का जो भी सामान हाथ लगा उसी से एक दूसरे पर हमला कर दिया था। हमले में दस भक्त घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

हल निकलने तक गुरुद्वारे को सील कर देने की मांग

battery between namdhari group in gurdwara for Ardas, administration strict

सतगुरु दलीप सिंह के भक्तों ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि वह नामधारी पंथ की एकता के लिए 29 मार्च को लुधियाना स्थित भैणी साहिब में भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि दलीप सिंह ही नामधारी सगंत के गुरु हैं।

इस मौके पर डॉ. सुखदेव सिंह, वकील नरेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, हरविंद्र सिंह, अमरीक सिंह, पलविंद्र सिंह और नवतेज सिंह ने कहा कि सेक्टर-30 के गुरुद्वारे को सील कर देना चाहिए, जब तक कोई हल नहीं निकल जाता। उन्होंने कहा कि सतगुरु उदय सिंह के भक्तों ने रविवार को उन पर हमला किया, जबकि वह हर बाद शांति से रविवार को कीर्तन और अरदास करते है। उन्होंने दावा किया कि सतगुरु उदय सिंह के भक्त सेक्टर-30 के गुरुद्वारे पर कब्जा करना चाहते है। उन्होंने कहा कि राज माता चांद कौर भी सतगुरु उदय सिंह के करीबियों के दबाव में है।

विज्ञापन

हमले को लेकर एसएसपी को पहले दी थी सूचना

battery between namdhari group in gurdwara for Ardas, administration strict

डॉ. सुखदेव सिंह ने कहा कि हमले की आशंका के चलते प्रशासन और एसएसपी को भी लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। उधर, सतगुरु उदय सिंह के अनुयायियों का दावा है कि गद्दी पर सतगुरु जगजीत सिंह ने ही अपने रहते हुए अपना उत्तराधिकारी उदय सिंह को घोषित किया था, जबकि राज माता ने भी सगंत को सतगुरु उदय सिंह का समर्थन करते हुए संगत को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज माता इस समय भौणी साहिब में सतगुरु उदय सिंह के साथ ही रहती हैं। सतगुरु जगजीत सिंह का साल 2012 में निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed