{"_id":"63d506393e664c70bd1e27d9","slug":"bathinda-supporters-reaching-salabatpura-for-online-satsang-of-dera-mukhi-gurmeet-ram-rahim-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग के लिए सलाबतपुरा पहुंचने लगे समर्थक, सुरक्षा के लिए 300 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग के लिए सलाबतपुरा पहुंचने लगे समर्थक, सुरक्षा के लिए 300 पुलिसकर्मी तैनात
Sat, 28 Jan 2023 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:09 PM IST
सार
एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि डेरा सलाबतपुरा में बड़ी संख्या डेरा प्रेमी रविवार को ऑनलाइन सत्संग सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर आए डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम की तरफ से रविवार को ऑनलाइन सत्संग किया जाएगा। इस सत्संग को सुनने के लिए पंजाब भर से डेरा प्रेमी बठिंडा के गांव सलाबतपुरा में स्थित डेरा में पहुंचेंगे। डेरा समर्थकों के डेरा सलाबतपुरा में पहुंचने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिहाज से करीब 300 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं जिनमें तीन डीएसपी शामिल हैं।
एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि डेरा सलाबतपुरा में बड़ी संख्या डेरा प्रेमी रविवार को ऑनलाइन सत्संग सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां 200 से 300 के बीच पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो ज्यादा फोर्स को भी तैनात किया जा सकता है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की विशेष टीमों को स्टैंड बाय रखा गया है ताकि तुरंत जरूरत पड़ने पर फोर्स को मौके पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
पंजाब का सबसे बड़ा डेरा है सलाबतपुरा में
पंजाब में डेरा सलाबतपुरा सबसे बड़ा डेरा है। जहां पर हर वर्ष जनवरी में डेरा के पूर्व मुखी शात सतनाम सिंह का जन्मदिवस मनाने के लिए हजारों डेरा प्रेमी पहुंचते हैं। इस बार मौजूदा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम द्वारा यूपी के एक डेरे से ऑनलाइन सत्संग किया जाना है। इसको सुनने के लिए डेरा समर्थक पूरे पंजाब से डेरा सलाबतपुरा पहुंचेंगे। कुछ माह पहले डेरा सलाबतपुरा की दीवारों पर अज्ञात लोगों ने खालिस्तान संबंधी नारे लिख दिए थे। इस बारे में अभी तक पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई।