फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda Police arrested two accused associated with Arsh Dalla and gangster Sukha Dunneke

Bathinda: आतंकी अर्श डल्ला के दो साथी गिरफ्तार, बना रहे थे उत्तराखंड के व्यापारी की हत्या की योजना

Mon, 24 Apr 2023 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 10:35 AM IST
सार

पकड़े गए एक आरोपी शिमला सिंह ने खुलासा किया कि अर्श डल्ला ने उसे काशीपुर के एक व्यापारी को मारने के लिए कहा था और लॉजिस्टिक सहायता के लिए अपने साथी साधु सिंह, जो इस समय हलद्वानी जेल में बंद है, को मिलने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Bathinda Police arrested two accused associated with Arsh Dalla and gangster Sukha Dunneke
बठिंडा में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी अर्श डल्ला और गैंगस्टर सुखा दुन्नेके के साथ जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तराखंड में टारगेट किलिंग करने वाले थे। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिमला सिंह निवासी गांव गरांघना, जिला मानसा और हरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव भडोलियांवाली, जिला फतेहाबाद, हरियाणा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल .32 बोर, देसी कट्टा, कारतूस और मैगजीन सहित एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। इसके साथ ही 1.90 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है, जो सुनियोजित हत्या के लिए मुहैया करवाई गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Operation Amritpal: बेहद सुरक्षित मानी जाती है डिब्रूगढ़ जेल, जहां बंद है अमृतपाल.... जानिए खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलीजेंस बठिंडा ने जिला पुलिस के साथ मिलकर गांव जस्सी पौवाली में नाका लगाया। शिमला सिंह अपने दोस्त को मिलने जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। एआईजी सिमरतपाल सिंह ने बताया कि शिमला सिंह ने खुलासा किया कि अर्श डल्ला ने उसे काशीपुर के एक व्यापारी को मारने के लिए कहा था और लॉजिस्टिक सहायता के लिए अपने साथी साधु सिंह, जो इस समय हलद्वानी जेल में बंद है, को मिलने के लिए कहा था।
 
अर्श डल्ला ने इस सुनियोजित हत्या को अंजाम देने के लिए शिमला सिंह को 7 लाख रुपये 4 लाख और 3 लाख की दो किश्तों में भेजे थे। एआईजी ने बताया कि आरोपी शिमला सिंह ने सुखा दुन्नेके के कहने पर अज्ञात व्यक्ति को 4 लाख रुपये दिए थे और इस कत्ल को अंजाम देने के लिए छह हथियारों का प्रबंध करने के लिए हरजीत सिंह उर्फ गोरा को 3 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस टीमों ने हरियाणा पुलिस की मदद से हरजीत गोरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पूछताछ जारी है 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed