{"_id":"669bb579efefcacc900426c2","slug":"bathinda-police-arrest-three-man-with-heroin-and-drug-money-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: एक किलो चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की ड्रग मनी और गाड़ियां भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: एक किलो चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की ड्रग मनी और गाड़ियां भी बरामद
Sat, 20 Jul 2024 06:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:32 PM IST
सार
एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिट्टे की बड़ी खेप लेकर इनोवा में कुछ लोग घूम रहे हैं। पुलिस ने रिंग रोड बठिंडा पर नाकाबंदी कर दूसरी तरफ से आ रही इनोवा को चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी से एक किलो हेरोइन चिट्टा, ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बठिंडा पुलिस ने पूर्व सरपंच के सगे भाई समेत तीन लोगों को एक किलो चिट्टे, इनोवा, होंडा सिटी कार और ढाई लाख से अधिक की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है।
तीनों आरोपियों की पहचान तरसेम सिंह निवासी एसएएस नगर बठिंडा, करणप्रीत सिंह, गणेश सिंह निवासी गांव काठगढ़ जिला फाजिलका के तौर पर हुई है। सूत्रों के अनुसार मामले के तार जेल में बंद एक आरोपी से जुड़ सकते हैं। ये खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत पहुंची थी।
एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिट्टे की बड़ी खेप लेकर इनोवा में कुछ लोग घूम रहे हैं। पुलिस ने रिंग रोड बठिंडा पर नाकाबंदी कर दूसरी तरफ से आ रही इनोवा को चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी से एक किलो हेरोइन चिट्टा, ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी में सवार तरसेम सिंह, करणप्रीत सिंह, गणेश सिंह को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना केनाल में नशा तस्करी का केस दर्ज कर लिया है।