फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bathinda congress councillor iqbal singh knows secret of honeypreet insan, ram rahim

राम रहीम की हनीप्रीत ना नेपाल, ना राजस्थान में है, ये शख्स जानता है कि कहां है!

Sat, 16 Sep 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 16 Sep 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
bathinda congress councillor iqbal singh knows secret of honeypreet insan, ram rahim
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत ना नेपाल, ना राजस्थान में है। न विपासना न दिलावर को पता है कि हनीप्रीत कहां है, लेकिन इस शख्स को पता हो सकता है! दरहसल, बठिंडा के कांग्रेस पार्षद इकबाल सिंह ढिल्लों रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा मुखी राम रहीम से मुलाकात करने के लिए, उसकी मां के साथ ड्राइवर बनकर पहुंच गए, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन


वीरवार को राम रहीम की मां नसीब कौर उससे मिलने के लिए सुनारिया जेल पहुंची थी। उसकी गाड़ी को चलाकर कांग्रेस नेता इकबाल सिंह ले गए थे, जिन्होंने जेल की मुलाकात रिकॉर्ड में अपना नाम इकबाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह, पता कोठी नंबर 323 भारत नगर बठिंडा दर्ज करवाया था। जैसे ही शहर के लोगों को पता चला कि कांग्रेसी पार्षद आरोपी राम रहीम से मिलने गए थे तो विरोधियों ने जमकर भड़ास निकाली और उनके इस कृत्य पर ऐतराज जताया।
विज्ञापन

लापता हनीप्रीत भी इस पार्षद के संपर्क में हो

bathinda congress councillor iqbal singh knows secret of honeypreet insan, ram rahim
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
कांग्रेसी नेता भूपिंदर सिंह गोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्षद इकबाल सिंह का चेहरा बेनकाब हो चुका है, ऐसे पार्षद ही अपराधियों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने शंका जताई कि हो सकता है लापता हनीप्रीत भी इस पार्षद के संपर्क में हो।

इस बारे में उन्होंने पार्टी हाईकमान को अवगत करवा दिया है। पार्षद इकबाल सिंह डेरा मुखी के समधी हरमंदर सिंह जस्सी के करीबी हैं, जो कुछ दिन पहले हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू से मिलने गए थे, हालांकि उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।

इस संबंध में पार्षद इकबाल सिंह ढिल्लों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह तो वीरवार को जेल में राम रहीम से मुलाकात करने नहीं गए थे। उनका पता जो जेल मुलाकात रिकार्ड में दर्ज करवाया गया है वो केयर आफ करके दर्ज करवाया था। वे खुद पता कर रहे हैं कि उनका पता किसने दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed