फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda blast is the alarm of danger for punjab

'धमाके का शोर घटना पंजाब के लिए खतरे की घंटी'

Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bathinda blast is the alarm of danger for punjab
बठिंडा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विकास और परिवर्तन के दावों के बीच पंजाब में बम धमाकों का शोर सुनाई देने लगा है। यह शोर पंजाब के लिए खतरे की घंटी है। 

विज्ञापन


दोनों दल सत्ता हासिल करने के लिए राज्य के अमन-चैन से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह कहना पंजाब के शिक्षा मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा का है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही फूट डालो और राज करो का रहा है। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने पंजाब को दशकों तक लंबी धार्मिक आग में झोंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी चुनाव जीतने के लिए यह कोई ऐसा खेल खेल सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बम धमाकों की गूंज पंजाबियों के लिए खतरे की घंटी है। 

केजरीवाल पर साधा निशाना

Bathinda blast is the alarm of danger for punjab
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विकास और परिवर्तन के दावे करने वाले सियासी दल लोगों को डरा कर वोट हासिल करना चाहते हैं। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते चीमा ने कहा कि केजरीवाल ने पिछले कुछ समय में अलगाववादी ग्रुप के साथ लगातार बैठकें की हैं। 

उन्होंने आतंकवादी गुरिंदर सिंह घाली के मोगा स्थित घर पर रात गुजारी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के अखंड कीर्तनी सदस्य आरपी सिंह के साथ ब्रेक फास्ट मीटिंग की है।

सत्ता हासिल करने के लिए आप नेताओं ने अलगाववादियों के साथ गठबंधन कर लिया है। इससे पंजाब का माहौल बिगड़ना शुरू हो गया है। केजरीवाल के परिवर्तन और विकास की परिभाषा का स्तर समझ से परे है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed