{"_id":"5891f4e74f1c1b0b13e81cbf","slug":"bathinda-blast-all-seniour-leaders-blaming-each-other","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा ब्लास्ट के बाद बयानों में ‘आतंक’, एक दूसरे के खिलाफ उगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा ब्लास्ट के बाद बयानों में ‘आतंक’, एक दूसरे के खिलाफ उगला जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के मौड़ मंडी में मंगलवार रात कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में हुए दो बम धमाकों के बाद नेताओं की बयानबाजी आतंकवाद पर फोकस हो गई। बड़े बादल से लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री तक सबने एक सुर में इस घटना की निंदा की। वहीं साथ ही बिना जांच के एक दूसरे को इसका जिम्मेदार भी ठहरा दिया। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने जहां आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए, वहीं आप ने सीधे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को ही इसका जिम्मेदार ठहरा दिया।
मौड़ मंडी बम ब्लास्ट के लिए अकाली जिम्मेदार हैं। मेरी चुनाव आयोग से अपील है कि अगर वह पंजाब में शांति से चुनाव कराना चाहती है तो चार दिन के अंदर-अंदर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गिरफ्तार किया जाए। सुखबीर सिंह बादल सत्ता हासिल के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वह पंजाब की अमन शांति खराब कर पंजाब का माहौल पूरी तरह से खराब कर सकते हैं।
- मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री, दिल्ली

तीनों दलों में आरोप-प्रत्यारोप
पंजाब विधानसभा चुनाव
- फोटो : File Photo
मौड़ में ईडी बम ब्लास्ट आप और उग्रपंथियों के गठजोड़ का प्रत्यक्ष परिणाम है। विस्फोट की इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि हमारी आशंका सही थी कि पंजाब में उग्रपंथी आम आदमी पार्टी के सहारे घुसपैठ कर सकते हैं।
- सुखबीर सिंह बादल, प्रधान, शिरोमणि अकाली दल
अरविंद केजरीवाल मौड़ बम ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार हैं। केजरीवाल राज्य में खालिस्तान कमांडो फोर्स जैसी आतंकी संस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। मौड़ बम ब्लास्ट और इसके बाद फायरिंग दर्शाती है कि खालिस्तानियों के निष्क्रिय आतंकवादी सेल एक बार फिर से सक्रिय होने लगे हैं।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
मौड़ मंडी में हुए धमाके बेहद गंभीर मामला है और पंजाब को अस्थिर करने की मंशा रखने वाली ताकतें अरविंद केजरीवाल के माध्यम से पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में है। यह विस्फोट इसी कड़ी का हिस्सा है।
- आशा कुमारी, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस