फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bashindey, prominant personality, chandigarh news, hindi news, amar ujala news

इन्हें पेड़-पौधों से ऐसा लगाव, राष्ट्रपति से मिला नेशनल अवार्ड

Fri, 04 Mar 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Mar 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
bashindey, prominant personality, chandigarh news, hindi news, amar ujala news
ओम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी के लेक्चरर ओम प्रकाश को पेड़ पौधों से इस कदर लगाव हुआ कि उनके कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति से नेशनल अवार्ड मिला। वे चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत हैं। वे एक दो नहीं, शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की 135 इको क्लब के को-आर्डिनेटर बन गए।
विज्ञापन


पर्यावरण के प्रति उनकी लगन के चलते यूटी प्रशासन ने उन्हें वर्ष 1997 में स्टेट अवार्ड से नवाजा और 2011 में राष्ट्रपति ने नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया। पर्यावरण विभाग की ओर से भी उन्हें पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन


ओम प्रकाश जिस स्कूल में रहे, वहां हर्बल गार्डन बनाना नहीं भूले। उन्होंने अब तक 50 से अधिक स्कूलों में हर्बल गार्डन का निर्माण किया है। अब उनका लक्ष्य हर्बल म्यूजियम बनाने का है। इस पर उन्होंने कवायद भी शुरू कर दी है। पर्यावरण विभाग ने 2010 में इको क्लब बनाए, उस समय उनकी गिनती 121 थी और अब बढ़कर 135 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधीय पौधे कर रहे तैयार
ओम प्रकाश ने बताया कि वे पत्थर चट, अश्वगंधा, रति, पीपली, मंडूक परनी, ब्राह्मी, पत्थर चूर, जंगली इसबगोल, बशाका, पीत बिरंगी, भूंगराज, विनक्षा, तुलसी, एलोवेरा,मुलहठी, सदाबहार गुलाबी और सफेद, बच्च, लेमनग्रास, निरगुंडी, शंखपुष्पी, गुड़हल, सफेद मुसली, कढ़ी पत्ता और नियाज बो जैसे औषधीय पौधे तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन औषधीय पौधों में बहुत ताकत है। डेंगू होने पर इन्हीं हर्बल पौधों से उन्होने अपना इलाज किया था।

स्कूली पढ़ाई के समय पौधों के प्रति जगी दिलचस्पी
ओम प्रकाश का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई के समय से ही उन्होंने पौधों के बारे जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी थी। बच्चों को जागरूक करना उनका मुख्य काम है। इसकी शुरुआत उन्होंने वर्ष 2008 में 25 पौधे देकर शुरू की थी।


अब तक स्कूल प्रशासन और पर्यावरण विभाग के माध्यम से 25 हजार से भी अधिक पौधे बांट चुके हैं। ओम प्रकाश का कहना कि वे हर्बल नर्सरी बना रहे हैं। पहली बार मुलहठी के पौधे तैयार करने में लगे हैं। उनका मानना है कि बच्चों को हर्बल पौधे तैयार करने और उसके उपयोग के बारे में जानकारी देना बहुत महत्वपूर्ण कार्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed