फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Basant Panchami Celebration in City

ट्राइसिटी में यूं मची बसंत पंचमी की धूम

Wed, 05 Feb 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Feb 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami Celebration in City
वसंत पंचमी के मौके पर शहर के शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों ने पतंगबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खास तौर से स्कूलों में बच्चे और शिक्षक पीले परिधानों में पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर कई जगह पर हवन हुआ तो कहीं पर माता सरस्वती की पूजा अर्चना भी की गई। शिक्षकों ने बच्चों को वसंत पंचमी के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन


सेक्टर-7 स्थित केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वसंत पंचमी के मौके पर अलग ही नजारा था, बच्चे तो बच्चे शिक्षक और प्रिंसिपल ने भी इस मौके पर पतंग उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल कैंपस मे ब्लड बैंक सोसाइटी के 50 साल पूरे होने के मौके पर विशेष आयोजन किया गया। स्कूल के 100 से अधिक बच्चों और प्रिंसिपल मधु बहल ने पतंगबाजी में हिस्सा लिया।

सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज में भी वसंत उत्साह पर छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे कालेज कैंपस में छात्राओं ने पीले रंग के परिधान पहने हुए थे।

इस मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र नाथ मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम में ट्राइसिटी के विभिन्न डीएवी संस्थानों के प्रिंसिपल भी पहुंचे।

इस मौके पर छात्राओं को कई तरह के टाइटल से भी नवाजा गया। नवनीत को एमसीएम वसंत प्रिंसेस और अमानत को एमसीएम वसंत निखार चुना गया। ऐश्वर्या को मिस एमसीएम वसंत मुस्कान चुना गया। कालेज प्रिंसिपल डा.पुनीत बेदी ने छात्राओं को सम्मानित किया।

सेक्टर-8 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी क्लास के बच्चों के लिए वसंत पंचमी उत्सव आयोजित किया गया। बच्चों ने मां सरस्वती के परिधानों में खुद को स्टेज पर पेश किया।

स्कूल प्रिंसिपल जसकिरन हरिका ने बच्चों की प्रस्तुति को काफी सराहा। सेक्टर-46 स्थित कुंदन इंटरनेशनल स्कूल में भी वसंत पंचमी मनाई गई। बच्चों के लिए इस मौके पर खास पीले मीठे चावल तैयार किए गए।

इसी तरह भवन विद्यालय और सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में क्लास 8 और 9 के बच्चों ने विशेष सरस्वती वंदना में हिस्सा लिया।

शिक्षिका इसमीत ने वसंत के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उधर सेक्टर-45 स्थित अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल स्कूल में वसंत उत्सव मनाया गया। सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में हवन का आयोजन किया गया।


प्रिंसिपल भूषण कुमार शर्मा और शिक्षकों ने हवन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सीनियर लाइब्रेरियन अरविंद महाजन की देखरेख में हुआ।

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित अंकुर स्कूल में दिन की शुरुआत सरस्वती मां की पूजा अर्चना के साथ की। प्रिंसिपल रुपिंद्र कौर ने बच्चों को वसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed