फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   barnala police beaten boy and this boy eat poison and died inside police chownki

युवक को पीटते-पीटते लाई पुलिस, चौकी में मौत, पुलिसवाले सस्पेंड

Fri, 13 May 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Fri, 13 May 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
barnala police beaten boy and this boy eat poison and died inside police chownki
डाक्टर मनप्रीत सिद्धू ने उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया

पंजाब पुलिस की एक और करतूत सामने आई है। पुलिस चौकी में जिस युवक को पीटते पीटते लाई थी, उसने वही सल्फास खा लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में आज दो पुलिसवाले सस्पेंड कर दिए गए हैं। घटना, बीते दिन पंजाब के बरनाला में हुई। मामले को लेकर आज सुबह से ही लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने थाने को जलाने की कोशिश भी की। गुरुवार को पूरा हंडियाया गांव बंद रहा। पुलिस चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह और थाने के मुंशी सुधाकर सिंह पर 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को सिविल अस्पताल में दाखिल बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे हंडियाया चौक से उठा लिया और चौकी ले जाकर उससे खूब मारपीट की। उसके पास 20 हजार रुपये थे पुलिस ने
विज्ञापन

छीन लिए और उसे हवालात में बंद कर दिया। इससे तंग आकर उसने जहर निगल लिया। पीड़ित बलदेव सिंह के सगे भाई लाभ सिंह ने बलदेव सिंह के शरीर पर पुलिस की मारपीट के निशान भी
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखाए। इतने में बलदेव सिंह की हालत बिगड़ गई और मौके पर मौजूद डाक्टर मनप्रीत सिद्धू ने उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया।

रास्ते में बलदेव की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी गुरविंदर सिंह संघा मौके पर सिविल अस्पताल पहुंच गए, वहां मौजूद गुस्साएं लोगों ने डीएसपी पर पथराव कर दिया जिनको मामूली चोट लगी। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में स्थिति तनावपूर्वक बनी हुई थी।
वहीं चौकी हंडियाया के प्रभारी चरनजीत सिंह ने बताया कि बलदेव को नाके पर बाइक के कागज दिखाने को कहा था। इस वजह से वह वहां पुलिस से झगड़ पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed