फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Barjinder Singh Parwana sent on police remand for four days

पटियाला हिंसा: मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, मोहाली से पुलिस ने दबोचा था

Sun, 01 May 2022 05:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 May 2022 05:32 PM IST
सार

बरजिंदर सिंह परवाना ने कहा था कि अगर कोई उसके सामने खालिस्तान मुर्दाबाद कहेगा तो उसकी गर्दन काट देगा। परवाना के खिलाफ पटियाला के विभिन्न थानों समेत मोहाली के थाना बलौंगी में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़े व मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Barjinder Singh Parwana sent on police remand for four days
बरजिंदर सिंह परवाना - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पटियाला हिंसा मामले के मास्टरमाइंडर बरजिंदर सिंह परवाना उर्फ सन्नी निवासी राजपुरा का रविवार को मेडिकल कराने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लवप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी परवाना को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि परवाना को शनिवार देर रात पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक परवाना ने ही खालिस्तानी समर्थकों को 29 अप्रैल को शहर में मार्च निकालने को उकसाया था। 1984 में जन्मा बरजिंदर सिंह परवाना कट्टरपंथी विचारों का व्यक्ति है। बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2007 में वह सिंगापुर चला गया था। 
विज्ञापन


वहां करीब 18 महीने रहने के बाद वह भारत लौटा था। यहां आकर वह सोशल मीडिया पर ज्यादातर भड़काऊ गतिविधियों से संबंधित पोस्ट शेयर करने लगा फिर उसने दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा की स्थापना की और खुद उसका प्रमुख बन गया। इसके जरिये वह खालिस्तान का प्रचार करने लगा। जरनैल सिंह भिंडरावाला को वह अपना आदर्श मानता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही उसने एक पोस्ट डाली थी कि 29 अप्रैल को खालिस्तान के पक्ष में मार्च निकाला जाएगा। साथ ही कहा था कि अगर कोई उसके सामने खालिस्तान मुर्दाबाद कहेगा तो उसकी गर्दन काट देगा। परवाना के खिलाफ पटियाला के विभिन्न थानों समेत जिला मोहाली के थाना बलौंगी में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़े व मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। वह कृषि कानूनों के विरोध में चले किसान आंदोलन में भी शामिल रहा था।

सोशल मीडिया मानीटरिंग सेल स्थापित
सोशल मीडिया पर फैलने वाले भड़काऊ बयान, अफवाहों, सनसनीखेज खबरों व गलत व तथ्यहीन पोस्टों का गंभीर नोटिस लेते हुए पटियाला प्रशासन की ओर से एक सोशल मीडिया मानीटरिंग सेल स्थापित किया गया है। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि एडीसी (जनरल) गुरप्रीत सिंह थिंद की अगुवाई में डीपीआरओ दफ्तर, जिला सूचना व विज्ञान अधिकारी और पुलिस के साइबर सेल को भी शामिल किया गया है, जबकि वह खुद इसकी निगरानी करेंगे। 

डीसी ने इस संबंधी वाट्सएप नंबर 95929-12900 और ई-मेल आईडी जारी की है। डीसी ने लोगों को अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान, गलत पोस्ट और सनसनीखेज खबरों को पोस्ट या शेयर न करें। ऐसी जानकारी को एसएसपी पटियाला के साथ साझा करके ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई यकीनी बनाई जाएगी। डीसी ने शरारती तत्वों को चेतावनी दी कि सनसनीखेज खबरों को फैलाने वालों समेत सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed