{"_id":"5d5bf4758ebc3e89d006882f","slug":"bargari-sacrilege-case-punjab-government-has-filed-a-revision-petition-in-the-cbi-special-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी मामलाः पंजाब सरकार ने सीबीआई अदालत में दायर की रिवीजन याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी मामलाः पंजाब सरकार ने सीबीआई अदालत में दायर की रिवीजन याचिका
Tue, 20 Aug 2019 11:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
बरगाड़ी बेअदबी मामले की क्लोजर रिपोर्ट राज्य सरकार को नहीं देने के सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार ने मंगलवार को पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) दायर की। यह याचिका स्पेशल सीबीआई कोर्ट मोहाली में दायर की गई।
विज्ञापन
पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने बताया कि रिव्यू पिटीशन की सुनवाई करते हुए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर 29 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं। सीबीआई के स्पेशल जूडीशियल मजिस्ट्रेट ने क्लोजर रिपोर्ट दिए जाने की राज्य सरकार की विनती को 23 जुलाई को अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन
अतुल नंदा ने कहा कि सरकार की दलील है कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी न तो राज्य सरकार को दी गई और न ही पंजाब पुलिस को। न ही दोनों को इसकी जानकारी दी गई कि किन कारणों से सीबीआई ने अदालत में मामले को बंद करने की अपील की है।Bargari sacrilege case: Punjab Government has filed a revision petition in the CBI special court at Mohali challenging its July 23 orders disallowing the state’s request for a copy of the closure report filed by CBI in the case pic.twitter.com/ucb82sIhYV— ANI (@ANI) August 20, 2019
विज्ञापन विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई के फैसले को चुनौती देने के लिए क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी व अन्य संबंधित दस्तावेज हासिल करने की हकदार है। यह रिव्यू पिटीशन ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब के एआईजी क्राइम के जरिए दायर की गई है।