फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bapudham of Chandigarh became corona free all blocks open

बापूधाम हुआ कोरोना मुक्त, अब कोई भी ब्लॉक सील नहीं

Fri, 17 Jul 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bapudham of Chandigarh became corona free all blocks open
चंडीगढ़। किसी समय कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट रहा सेक्टर-26 स्थित बापूधाम अब कोरोना से पूरी तरह से मुक्त हो चुका है। यूटी प्रशासन ने वीरवार को बापूधाम कॉलोनी के पॉकेट नंबर-4 के सभी ब्लॉक को पूरी तरह से खोल दिया है। अब बापूधाम में एक भी पॉकेट या ब्लॉक सील नहीं है। प्रशासन के इस आदेश से आखिरी पॉकेट नंबर-4 के ब्लाक नंबर 713 और 716 में रहने वाले लोगों को राहत मिली है। अब तक इन्हीं एरिया में प्रशासन की तरफ से सख्ती की गई थी।
विज्ञापन

बापूधाम के किसी भी एरिया में रहने वाले लोग अब अपना व्यवसाय व नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। यह आदेश एडवाइजर मनोज परिदा की तरफ से जारी किए गए हैं। दरअसल, सभी प्रभावित इलाकों में नगर निगम के कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एसएसपी, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों को मिलाकर कमेटी बनाई गई थी। यहां की सामान्य स्थिति को देखने के बाद इन इलाकों से प्रशासन की सख्ती को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार इन इलाके में रहने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्पष्ट किया था कि अगर आने वाले दिनों में बापूधाम के लोगों की तरफ से लापरवाही दिखती है या कोरोना के नए मामले सामने आते हैं तो यहां पर हटाई गई सख्ती को दोबारा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed