{"_id":"5f135f528ebc3e9fec57e493","slug":"bank-worker-dies-in-road-accident-chandigarh-news-pkl381800327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुघर्टना में बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुघर्टना में बैंक कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। तेज रफ्तार महिंदरा पिकअप की चपेट में आकर स्कूटर सवार बैंक कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौलीजागरां के 32 वर्षीय राजबीर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पिकअप ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के राहुल देव के रूप में हुई, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक राजबीर सेक्टर-17 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करता था। सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर से अपने एक्टिवा पर बैंक में जा रहा था। रेलवे लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही महिंदरा पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इसमें राजबीर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने राजबीर को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उपाचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कोरोना का सैंपल लेकर जांच को भेज दिया है। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।