फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bandaru Dattatreya may get the responsibility of acting Governor of Punjab

Chandigarh News: बंडारू दत्तात्रेय को मिल सकती है पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी

Sun, 04 Feb 2024 01:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

15 जुलाई 2021 को बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के 18वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। अब उन्हें पंजाब का कार्यवाहक राज्यपाल बनाने की चर्चा है। अगर वह पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल बने तो चंडीगढ़ प्रशासक की जिम्मेदारी भी उन्हें मिलेगी।

विज्ञापन
Bandaru Dattatreya may get the responsibility of acting Governor of Punjab
हरियाणा के राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफा देने के बाद अब हरियाणा के राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय को पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस संबंध में आज या कल किसी भी समय आदेश जारी किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दत्तात्रेय पंजाब के राज्यपाल के साथ यूटी प्रशासक का प्रभार भी देखेंगे।

विज्ञापन


बनवारी लाल पुरोहित ने राज्यपाल व प्रशासक के अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दिया था। पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजा था। उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए हैं लेकिन उनके इस्तीफे का कारण मेयर चुनाव के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ काफी समय से जुड़े रहे पुरोहित को अगस्त 2021 को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह दो साल पांच महीने दो दिन पंजाब के राज्यपाल रहे।

विज्ञापन

तीन बार केंद्र में मंत्री रहे हैं दत्तात्रेय

बंडारू दत्तात्रेय केंद्र सरकार में तीन बार मंत्री और चार बार सांसद रह चुके हैं। उनका जन्म 12 जून 1947 को हैदराबाद में हुआ। उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से बीएससी की डिग्री हासिल की। वे पहली बार 1991 में 10वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1998 में वह सिकंदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1999 में हुए मध्यावधि चुनाव में फिर उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बने। वर्ष 2002 से 2003 तक वह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रहे और वर्ष 2003 से 2004 तक उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री व गरीबी उन्मूलन (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला। दत्तात्रेय वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे। 2019 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed