फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Band will ring, but it will little expensive

इस बार बैंड तो बजेगा, लेकिन जरा महंगा

Fri, 03 Jan 2014 10:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jan 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
Band will ring, but it will little expensive

अबकी बार लगन में बैंड तो बजेगा, लेकिन जरा महंगा। लगन का मौसम आते ही बैंडबाजे वालों के संग ढोल वालों के दाम जरा ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन


सिटी में करीब डेढ़ सौ ब्रासबैंड है, जिनके रेट्स में दो से चार हजार रुपये का अंतर आ चुका है। उसपर भी आपको अगर रायल टच चाहिए तो स्टाइल भी अलग होगी और रेट्स भी थोड़े ज्यादा।

चंडीगढ़ में लगन के मौसम में ब्रासबैंड की महंगाई के बारे में आजाद हिंद बैंड सेक्टर-19 के प्रोपराइटर साधूराम ने कहा कि बैंड के फारमेट भी कई हैं। इसमें एक साधारण है तो एक रायल टच वाला।
विज्ञापन


कई लोग बैंड बाजे की टीम में हाथी, घोड़ी और ऊंट तक की डिमांड करते हैं। वह क्लास अलग होता है। पार्टी के नखरे अब और बढ़ गए हैं। कोई पार्टी छत्र चाहती है तो कोई पार्टी फ्लावर और घोड़ी की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पार्टियां तो बैंडवालों की ड्रेस भी स्पेशल चाहती हैं। उनकी डिमांड को पूरा करना जरा चुनौती होती है। न्यू आजाद हिंद बैंड के जेबी नागर ने कहा कि बैंड की डिमांड अब थीम पर होने लगी है।

जैसी पार्टी की थीम होती है वैसा ही बैंड की मांग की जाती है। बैंडबाजे में विक्टोरिया बग्घी खास होती है। इसमें यह भी देखा जाता है कि पंद्रह बैंडवाले चाहिए या 21 बैंडवाले।

कृष्णा बैंड के मालिक संजय ने बताया कि बैंड में ग्यारह व्यक्तियों की फीस 12 हजार रुपये है। इसमें विदाई के लिए पांच आदमी दिए जाते हैं। बैंड की बुकिंग की राशि तिथियों पर निर्भर करती है।


बेसिक ब्रासबैंड
रेट्स-32 हजार रुपये, पंद्रह आदमियों का सेट, विक्टोरिया बग्घी, दो पंजाबी ढोल, चार मशाल मैन, जनरेटर लाइट्स

प्रीमियम ब्रास बैंड
रेट्स-50 हजार रुपये, 21 आदमियों का सेट, विक्टोरिया बग्घी, दो पंजाबी ढोल, चार मशाल मैन, जनरेटर लाइट्स

रायल टच बैंड
रेट्स-75 हजार रुपये, 15 आदमियों का सेट, छत्र को जोड़ा जाता है, चार छत्र जरीवाले, चार मशाल वाले सेट, चार फ्लावर वाले छत्र, दो व्हाइट घोड़ी (एस्कार्ट), दो ऊंट और एक हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed