फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Band of Congress, BJP badges and Kejriwal's masks in demand

कांग्रेस के बैंड, केजरीवाल के मुखौटे और भाजपा के बैज की बढ़ी डिमांड 

Wed, 01 Feb 2017 01:00 AM IST
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 01 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Band of Congress,  BJP badges and Kejriwal's masks in demand
डिमांड में भाजपा के बैज - फोटो : अमर उजाला

इस बार के चुनाव में झंडे, बैच, मुखौटा, गांधी टोपी और बैंड प्रचार के लिए ज्यादा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। गांधी टोपी 2 रुपये तक मिल रही है। इस तरह बैंड का एक पैकेट का रेट 400 रुपये का है, जिसमें करीब 100 बैंड होते हैं।

विज्ञापन


 झंडे का रेट विभिन्न आकारों के साइज मुताबिक अलग-अलग रखा गया हैं, जिसमें 20 बाय 30 साइज का झंडा अधिक बिक रहा है। इसकी कीमत 8 रुपये प्रति झंडा है। इसके अलावा सभी पार्टियों का बैच 2 रुपये में बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस और आप के बैंड मार्केट में उतारे हैं। इनकी डिमांड काफी अधिक हैं। रबड़ बैंड पार्टी के चिन्ह पर बनाए गए हैं। चुनावी प्रचार सामग्री बेचने वाले दुकानदार संजय बुबलानी और पारूल कालड़ा ने कहा कि चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री झंडा, बैच, गांधी टोपी और रबड़ बैंड इत्यादि का सामान दिल्ली से मंगवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने खरीदी सबसे ज्यादा प्रचार सामग्री

Band of Congress,  BJP badges and Kejriwal's masks in demand
कैप्टन अमरिंदर सिंह

छोटे साइज के झंडे जालंधर, लुधियाना समेत कई जगहों पर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा मुखौटे को यहां पर तैयार किया गया हैं। 

उन्होंने कहा कि अभी मार्केट में सिर्फ आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के मुखौटे की ही डिमांड है, जिन्हें स्पेशल आर्डर पर तैयार किया जाता है। एक मुखौटे के कीमत दो से ढाई रुपये तक है।

 आप के उम्मीदवार लोगों को केजरीवाल का बना मुखौटा पहनाकर प्रचार का नया तरीका अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का असर प्रचार सामग्री पर भी हुआ है। व्यापारियों को जितनी उम्मीद थी, उतना सामान नहीं बिका।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed