फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ban on leaving the station after JBT transfers, allegation of ignoring the norms of disabled category

Chandigarh News: जेबीटी तबादलों के बाद स्टेशन छोड़ने पर रोक, दिव्यांग श्रेणी के मानदंडों की अनदेखी का आरोप

Thu, 21 Mar 2024 07:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Ban on leaving the station after JBT transfers, allegation of ignoring the norms of disabled category
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ज्वाइनिंग और रिलीविंग पर लगाई रोक
विज्ञापन

2017 बैच के जेबीटी शिक्षक ट्रांसफर में दिव्यांग को नहीं मिला पसंदीदा स्टेशन, रोष
चंडीगढ़। हरियाणा के 2017 बैच के जेबीटी शिक्षकों का तबादला हो चुका है। आचार संहिता के चलते शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों की ज्वाइनिंग और रिलीविंग पर रोक लगा दी है। वहीं, दिव्यांग शिक्षकों में तबादला व जिला आवंटन को लेकर नाराजगी है। दिव्यांग शिक्षकों का आरोप है कि ट्रांसफर के दौरान दिव्यांगों की श्रेणी को लेकर बनाए गए मानदंडों को नजरअंदाज किया गया है।
वर्ष 2017 बैच के नौ हजार शिक्षकों को पंसदीदा स्टेशन मिल चुका है, जबकि दिव्यांग शिक्षकों को निर्धारित कैटेगरी के हिसाब से स्टेशन अलाॅट नहीं किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से 2023 में प्रदेश के सभी जिलों में दिव्यांगों के लिए लोकोमोटर के 371, लो-विजन के 355 व डिफ-डंब के 150 यानि कुल 876 पदों का ब्योरा दिया था। इसमें से 21 पदों पर ही लो-विजन शिक्षकों ने ज्वाइन किया है, जबकि लोकोमोटर के पद गृह जिले में न होने से शिक्षकों को दूरदराज के जिले अलाॅट किए गए।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि 2011 की भर्ती के नियम, जिसमें सबसे पहले दिव्यांग महिला, विधवा, तलाकशुदा, सेना व अर्ध सैनिक बलों में कार्यरत सैनिकों की पत्नियों, अविवाहित व उसके बाद सामान्य महिलाओं को स्थायी जिले देने का नियम है, मगर मेरिट के नाम पर नियम को दबा दिया गया। अहम पहलू यह भी है कि हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के 23 मई 2014 के आदेशों के तहत ईएसएम व ओएसपी की वे सीटें जो इन कैटेगरी के उम्मीदवारों के उपलब्ध ना होने पर इनकी बाकी बची रिक्त पदों का बैकलाग खत्म करके इन श्रेणियों के पदों को उनकी सामान्य कैटेगरी जनरल, एससी, बीसी ए व बीसी बी के उम्मीदवारों से भरी गई थी। विभाग ने पिछले साल इन सभी का ब्योरा विभागीय वेबसाइट पर डाल दिया। लेकिन इन ईएसएम व ओएसपी के पदों को आज तक भी शिक्षकों को आवंटित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला लोकोमोटर के पद
11 मार्च को बढ़ाए गए पद
जिलावार बढ़ाए पद

अंबाला

14



37



23

भिवानी

6



6



--

चरखी दादरी
2



2



--

फरीदाबाद
35



59



24

फतेहाबाद
24



32



8


गुरुग्राम
24



57



33

हिसार

05



19



14

झज्जर

05



5



--

जींद

09



24



15

कैथल

23



47



24

करनाल
16



70



54

कुरुक्षेत्र

15



35



20

महेंद्रगढ़
05



05



--

नूंह-मेवात
38



154



116

पलवल

30



39



09

पंचकूला
07



21



14

पानीपत

24



54



30

रेवाड़ी

--



10



10

रोहतक

04



15



11

सिरसा

23



35



12

सोनीपत
17



32



15

यमुनानगर
45



53



08

कुल

371



811



440
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed