{"_id":"66ee41f94ff3fdd36c0540cd","slug":"ban-on-construction-of-stilt-plus-four-lifted-in-haryana-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्टिल्ट प्लस फोर के निर्माण पर लगी रोक हटी, अब नियमानुसार बिल्डिंग प्लान को मिल सकेगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्टिल्ट प्लस फोर के निर्माण पर लगी रोक हटी, अब नियमानुसार बिल्डिंग प्लान को मिल सकेगी मंजूरी
Sat, 21 Sep 2024 09:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:25 AM IST
सार
हरियाणा सरकार ने बीती जुलाई में एचएसवीपी के आवासीय सेक्टरों में कई दिशा-निर्देशों के साथ स्टिल्ट प्लस फोर के निर्माण की मंजूरी दे दी थी। उस दौरान सरकार ने कहा था कि इसकी अनुमति इसलिए दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
स्टिल्ट प्लस फोर बिल्डिंग प्लान को मंजूरी
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव की गहमागहमी के बीच हरियाणा के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने स्टिल्ट प्लस फोर बिल्डिंग प्लान को मंजूरी देने पर लगी रोक हटा दी है। अब सेक्टरों में सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत स्टिल्ट प्लस फोर बिल्डिंग प्लान को मंजूरी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
बीते सात अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि अगली सुनवाई तक जब तक विभाग की ओर से जवाब दाखिल नहीं होता है, तब तक स्टिल्ट प्लस फोर की मंजूरी पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने बीती जुलाई में एचएसवीपी के आवासीय सेक्टरों में कई दिशा-निर्देशों के साथ स्टिल्ट प्लस फोर के निर्माण की मंजूरी दे दी थी। उस दौरान सरकार ने कहा था कि इसकी अनुमति इसलिए दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध हो सके। उसके बाद सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई। मगर सरकार की इस मंजूरी के बाद भी विरोध जारी रहा और गुरुग्राम की सिटीजन काउंसिल ने इस मामले में हाईकोर्ट की ओर रुख किया।
विज्ञापन
इस दौरान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से बताया गया कि विशेषज्ञों की समिति की ओर से इस मामले में कई सख्त सुझाव दिए गए है। उसी के अनुसार ही स्टिल्ट प्लस फोर की मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान यह भी आश्वासन दिया गया कि जब तक विभाग की ओर से जवाब दाखिल नहीं आता है तब तक इस पर रोक रखी जाएगी। अब विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि विभाग की ओर से जवाब दाखिल किया जा चुका है।
साथ ही जवाब दाखिल होने तक स्टिल्ट प्लस फोर की मंजूरी को स्थगित रखने का आश्वासन भी पूरा हो चुका है। लिहाजा जुलाई में जारी दिशा-निर्देशों के तहत स्टिल्ट प्लस फोर की मंजूरी नियमानुसार दी जाए। वहीं, हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कन्फेडरेशन के अध्यक्ष यशवीर मलिक ने कहा कि उनका विरोध जारी रहेगा। किसी भी कीमत में पुराने में सेक्टरों में स्टिल्ट प्लस फोर के निर्माण को मंजूर नहीं किया जाएगा।