Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dr. Vishal Sharma appointed as Nodal Officer for the Department of Higher Education

Chandigarh-Haryana News: उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी बने डॉ. विशाल शर्मा

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने संयुक्त निदेशक डॉ. विशाल शर्मा को आई-एसटीईएम पोर्टल के लिए राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उच्चतर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार उनकी जिम्मेदारी प्रदेश के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को पोर्टल से जोड़ने, संस्थानों में उपलब्ध शोध उपकरणों, आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक संसाधनों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराने में समन्वय करने की होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा वे शिक्षकों और शोधार्थियों को दूसरे संस्थानों के वैज्ञानिक उपकरणों का साझा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय और हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय के साथ तालमेल रखना और पोर्टल से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी कर जरूरी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य शोध की लागत घटाना और उपलब्ध वैज्ञानिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed