{"_id":"9d380072f000e108e4eee65d86d57585","slug":"ban-no-black-mirror-and-curtains-on-punjab-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः नहीं लगाए जाएंगे बसों में काले शीशे और पर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसलाः नहीं लगाए जाएंगे बसों में काले शीशे और पर्दे
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 02 May 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा कांड के बाद पीआरटीसी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बसों में काले शीशे और पर्दे लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया। सभी जनरल मैनेजरों और इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से पत्र जारी करके रोजाना बसों की चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पत्र के मुताबिक आदेशों का पालन ठीक से न करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। मोगा कांड के मद्देनजर 1000 से अधिक बसों का बेड़ा रखने वाली पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया।
विज्ञापन
पीआरटीसी ने बसों में काले शीशे और पर्दे लगाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। छुट्टी के बावजूद एमडी एमएस नारंग ने दफ्तर पहुंच कर शुक्रवार को यह आदेश जारी किए।
विज्ञापन
आदेशों के मुताबिक हर बस का शीशा पारदर्शी होना चाहिए। एमडी ने हेडऑफिस की वर्कशॉप का दौरा किया और ठेकेदार को आदेश दिए कि वह किसी भी बस का शीशा काला न लगाए और पर्दा भी न लगाया जाए।