{"_id":"630641fefc0c4571b7666869","slug":"balwinder-singh-sandhu-family-gets-four-security-personnel-from-punjab-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बलविंदर सिंह संधू के परिवार को मिले चार सुरक्षाकर्मी, 2020 में कर दी गई थी शौर्य चक्र विजेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बलविंदर सिंह संधू के परिवार को मिले चार सुरक्षाकर्मी, 2020 में कर दी गई थी शौर्य चक्र विजेता की हत्या
Wed, 24 Aug 2022 09:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:18 PM IST
सार
परिवार का देश के प्रति समर्पण देखते हुए राष्ट्रपति ने परिवार के चार सदस्यों को शौर्यचक्र से सम्मानित किया था। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के चलते याची के परिवार पर कई बार आतंकी हमले हुए हैं।
विज्ञापन
बलविंदर सिंह संधू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले बलविंदर सिंह संधू के परिवार की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर पंजाब सरकार ने बताया कि परिवार को चार सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए गए हैं। संधू की हत्या के मामले में जांच एनआईए कर रही है और चालान पेश किया जा चुका है। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
याचिका दाखिल करते हुए जगदीश कौर ने बताया कि शौर्य चक्र से सम्मानित उनके पति बलविंदर सिंह संधू की तरनतारन में 16 अक्तूबर 2020 में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस की जांच पर अविश्वास जताते हुए उन्होंने जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। याचिका में बताया गया कि याची के परिवार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
परिवार का देश के प्रति समर्पण देखते हुए राष्ट्रपति ने उनके परिवार के चार सदस्यों को शौर्यचक्र से सम्मानित किया था। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के चलते याची के परिवार पर कई बार आतंकी हमले हुए हैं। ऐसे में याची के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
साथ ही याची के पति की हत्या के मामले में जांच सीबीआई को सौंपी जाए। पंजाब सरकार ने इस मामले में जवाब दाखिल करते हुए बताया कि याची के पति की हत्या के मामले में अब जांच एनआईए कर रही है। जहां तक याची के परिवार की सुरक्षा का मामला है, उसके लिए चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा चुके हैं और सरकार समय-समय पर इसकी समीक्षा भी कर रही है। सरकार के इस जवाब पर हाईकोर्ट ने संतुष्टि जताई और याचिका का निपटारा कर दिया है।