फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balwant Singh Rajoana's sister reacted to statement of Amit Shah

Punjab: अमित शाह के बयान पर राजोआणा की बहन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह मामला पूरे सिख कौम की भावनाओं से जुड़ा

Fri, 22 Dec 2023 03:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Dec 2023 03:03 AM IST
सार

कमलदीप कौर ने कहा कि सिख कत्लेआम के आरोपियों को आज तक सजाएं नहीं हो सकी हैं। सैकड़ों पीड़ित सिख परिवार आज भी इंसाफ के लिए इंतजार कर रहे हैं। इसकी किसी पार्टी को चिंता नहीं है लेकिन राजोआणा की सजा माफी की याचिका पर 12 सालों से जानबूझ कर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Balwant Singh Rajoana's sister reacted to statement of Amit Shah
कमलदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर बलवंत सिंह राजोआणा की बहन कमलदीप कौर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोष में बलवंत सिंह राजोआणा 28 साल से जेल में सजा काट रहे हैं और बीते 17 सालों से वह फांसी की चक्की में बंद हैं। कमलदीप कौर ने कहा कि नियमों के मुताबिक किसी भी कत्ल केस के दोषी को इतने सालों तक फांसी चक्की में नहीं रखा जा सकता है। यह मानवाधिकारों का हनन नहीं तो क्या है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने श्री हरमंदिर साहिब पर हमला किया और सिख कत्लेआम किया। अब भाजपा केवल वोटों के ध्रुवीकरण के लिए बंदी सिंहों व उनके भाई राजोआणा के साथ नाइंसाफी कर रही है। कमलदीप ने कहा कि राजोआणा की सजा माफी का मसला किसी एक पार्टी या दल से नहीं जुड़ा है बल्कि यह समूची सिख कौम की भावनाओं से जुड़ा मसला है, इसलिए केंद्र को श्री अकाल तख्त साहिब को मान-सत्कार देते हुए राजोआणा की सजा को माफ कर देना चाहिए।
विज्ञापन


कमलदीप कौर ने कहा कि सिख कत्लेआम के आरोपियों को आज तक सजाएं नहीं हो सकी हैं। सैकड़ों पीड़ित सिख परिवार आज भी इंसाफ के लिए इंतजार कर रहे हैं। इसकी किसी पार्टी को चिंता नहीं है लेकिन राजोआणा की सजा माफी की याचिका पर 12 सालों से जानबूझ कर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। यह भेदभाव नहीं तो क्या है? उन्होंने बताया कि एसजीपीसी की ओर से राजोआणा की सजामाफी के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी से जल्द मुलाकात की जा सकती है। मुलाकात के लिए समय लिया जा रहा है। साफ शब्दों में कहा कि एसजीपीसी के अल्टीमेटम के मुताबिक अगर 31 दिसंबर तक सजा माफी की अपील पर फैसला न हुआ तो फिर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed