फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balraj Kundu Statement on CM Manohar Lal and Anil Vij

'सबसे असफल मुख्यमंत्री हैं मनोहर लाल, अनिल विज सीएम बन जाएं तो मैं भाजपा में आ जाऊंगा'

Wed, 10 Jun 2020 03:02 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 10 Jun 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Balraj Kundu Statement on CM Manohar Lal and Anil Vij
विधायक बलराज कुंडू - फोटो : फाइल फोटो
महम के विधायक बलराज कुंडू ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अब तक का सबसे असफल मुख्यमंत्री बताया।
विज्ञापन


यमुनानगर के सेक्टर-17 निवासी एडवोकेट सतीश सांगवान की कोठी पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सर्वे एजेंसियों के अनुसार जो रिपोर्ट आई है उसमें मनोहर लाल को सबसे कम लोकप्रियता वाला सीएम बताया गया है। मैंने बीजेपी से नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले सीएम से समर्थन वापस लिया है।

उन्होंने कहा कि अनिल विज ईमानदार व्यक्ति है, अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है तो वे बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे। उन्होंने अनिल विज की तारीफ करते हुए कहा कि अगर शराब घोटाले की बात की जाए मात्र एक मिनिस्टर ही है जो ये जांच कराना चहता हैं। अनिल विज जितनी फाइल आर्डर करते हैं सीएमओ ऑफिस में मुख्यमंत्री के द्वारा सारे फैसले बदल दिए जाते हैं।
विज्ञापन


आज प्रदेश के सभी उच्च पदों पर जाति विशेष के अधिकारी नियुक्त हैं, जो हरियाणा में अपनी मनमर्जी से सरकार चला रहे हैं। एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती का वीडियो वायरल हुआ था। परंतु उन्हें क्लीन चिट देते हुए दोबारा चेयरमैन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादूपुर-नलवी नहर को बंद क्यों किया जा रहा

बलराज कुंडू ने कहा कि भाजपा सरकार पानी बचाने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना का गुणगान कर रही है तो दूसरी तरफ दादूपुर-नलवी नहर जिस पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च आया था। इस नहर में पानी भी आया था।

यदि सीएम को पानी बचाने की इतनी ही चिंता है तो दादूपुर-नलवी नहर को बंद क्यों किया जा रहा। क्या पानी की बर्बादी केवल किसान ही कर रहे हैं। यमुनानगर औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर हजारों फैक्टरियां हैं। इन फैक्टरियों में रोजाना पानी की बर्बादी होती है। क्या सीएम ने एक भी इंडस्ट्री को पानी व्यर्थ करने के नाम पर नोटिस दिया है।

एसवाईएल नहर के नाम पर सीएम किसानों को गुमराह कर रहे हैं। बरोदा विधानसभा में उपचुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ प्रचार कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट द्वारा की गई मारपीट को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में जिसकी भी गलती है, उस पर निष्पक्षता से जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed