फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balraj Kundu demands to end pension of MPs and MLAs

चंडीगढ़ में बलराज कुंडू की प्रेसवार्ता: कहा- खत्म हो सांसदों व विधायकों की पेंशन, जल्द मामले को अदालत लेकर जाएंगे

Thu, 23 Dec 2021 05:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 05:51 PM IST
सार

महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों की पेंशन को बहाल करने की मांग की। कुंडू ने विपक्ष को सरकार की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि आज जनहित के मुद्दों को दबाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Balraj Kundu demands to end pension of MPs and MLAs
प्रेसवार्ता करते महम विधायक बलराज कुंडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महम से विद्यायक बलराज कुंडू ने सांसदों और विद्यायको की पेंशन बंद करने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों की पेंशन दोबारा से शुरू करने की अपील की। कुंडू का कहना है कि वह इस मामले को लेकर जल्द अदालत में जाएंगे। चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता में उन्होंने महम विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर के जनहित के मुद्दों को दबाए जाने का दर्द सांझा किया। 

विज्ञापन


विधानसभा में शीतकालीन सत्र की कार्यशैली को लेकर कुंडू ने कहा कि आज लोकतंत्र दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रहा है। मुद्दों को या तो दबाया जा रहा या फिर शेरो-शायरी कर उनका मजाक बनाया जा रहा है। मौजूदा भाजपा सरकार व सहयोगी दल पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों पर जनहित के मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी है, वो लोग आज लालचवस 'मोनी बाबा' बन गए हैं।
विज्ञापन


महम विधायक ने भर्ती फर्जीवाड़े पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया लेकिन किसी नें उप पर चर्चा तक नहीं की। हरियाणा में दूसरे प्रदेशों के लोगों को साजिशन नौकरियां बांटी जा रही हैं। यह युवाओं के हकों पर कुठाराघात है। हरियाणा से जुड़े सवालों को हटाकर बाहर के ऊटपटांग सवाल पूछने का क्या तुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के 20 हजार बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन काट दी गई है। आयु से जुड़ी बुजुर्गों की पेंशन को परिवार की आय से जोड़कर देखना बिल्कुल गलत है। प्रेसवार्ता में विधायक बलराज कुंडू नें विपक्ष को सरकार की बी टीम बताया। प्रदेश की राजनीति पर चंद राजघरानों का वर्चस्व बताते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा चुनकर भेजे गए प्रतिनिधियों के अलावा मीडिया तक की आवाज दबाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed