फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ballers Academy, SD Public School and St. Joseph's teams reached the finals in basketball.

Chandigarh News: बास्केटबॉल में बॉलर्स अकादमी, बास्केटबॉल में एसडी पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ की टीमें फाइनल में पहुंची

Sat, 30 May 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ballers Academy, SD Public School and St. Joseph's teams reached the finals in basketball.
चंडीगढ़। खेलो गेम्स चंडीगढ़ का आयोजन शहर के खेल सेंटर पर किया जा रहा है। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। लड़कियों वर्ग के नेटबॉल चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल मैच में बॉलर्स अकादमी और बरनाला के बीच कांटे की टक्कर में बॉलर्स अकादमी ने 18-16 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में एसडी पब्लिक-32 ने हसलर्स को 11-05 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने एपेक्स बॉलर्स को 05-02 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। लड़कियों के पहले सेमीफाइनल मैच केबी 3बीआरडी चंडीगढ़ ने यूनिसन इंटरनेशनल को बेहद करीबी मुकाबले में 02-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल एसएस गर्ल्स चंडीगढ़ ने ट्रिब्यून मॉडल के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 09-04 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। पूल-ए में रॉयल एफसी शीर्ष स्थान पर रही जबकि सीपीएफसी ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। पूल-बी में यूथ एफसी ने पहला स्थान हासिल किया तथा सुपर स्ट्राइकर्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल मुकाबलों में राॅयल एफसी का सामना सुपर स्ट्राइर्क्स से होगा, जबकि यूथ एफसीऔर सीपीएफसी के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed