फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bal Sarathi Clubs will be formed in colleges, youth will become the guardians of child protection

Chandigarh News: कॉलेजों में बनेंगे बाल सारथी क्लब, युवा बनेंगे बाल संरक्षण के प्रहरी

Fri, 12 Sep 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bal Sarathi Clubs will be formed in colleges, youth will become the guardians of child protection
चंडीगढ़। शहर में बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन ने एक नई पहल की है। चंडीगढ़ के कॉलेजों और पंजाब विश्वविद्यालय में ‘बाल सारथी क्लब’ बनाए जाएंगे, जिनके माध्यम से युवाओं को बाल अधिकारों और संरक्षण की जिम्मेदारी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव अनुराधा चगती की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभाग की निदेशक डॉ. पालिका अरोड़ा, शहर के सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, पंजाब विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि और यूटी चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसाइटी की प्रोग्राम मैनेजर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सचिव अनुराधा चगती ने इस मौके पर ‘बाल सारथी क्लब’ का आधिकारिक लोगो भी लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में अहम कदम है। इससे कॉलेजों के छात्र न केवल बाल संरक्षण कानूनों की समझ विकसित करेंगे बल्कि ज़रूरत पड़ने पर कार्रवाई में भी आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर क्लब में होगी प्रशिक्षित टीम
चंडीगढ़ के 23 कॉलेजों और पंजाब विश्वविद्यालय में बनने वाले क्लबों में छात्रों के साथ एक शिक्षक भी शामिल रहेगा। इन सभी को पहचानना, रिपोर्ट करना और रेफर करना जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। सामाजिक कल्याण विभाग इन क्लबों के लिए समय-समय पर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित करेगा। इन कार्यक्रमों में छात्रों को बाल केंद्रित योजनाओं, प्रावधानों, कानूनों, समस्याओं और शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर सकें और उन्हें सहायता दिला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed